Skip to main content

चैत्य भक्ति | Charit Bhakti

अजेय अघहर अद्भुत अद्भुत पुण्य बन्ध के कारक हैं।
करें उजाला पूर्ण जगत में सत्य तथ्य भव तारक हैं।
गौतम-पद को सन्मति पद को प्रणाम करके कहता हूँ।
चैत्यवन्दना जग का हित हो जग के हित में रहता हूँ॥१॥

अमर मुकुटगत मणि आभा जिन को सहलाती सन्त कहे
कनक कमल पर चरण कमल को रखते जो जयवन्त रहे।
जिनकी छाया में आकर के उदार उर वाले बनते
अदय क्रूर उर धारे आरे मान दम्भ से जो तनते॥ २॥

जैनधर्म जयशील रहे नित सुर-सुख शिव-सुख का दाता
दुर्गति दुष्पथ दु:खों से जो हमें बचाता है त्राता।
प्रमाणपन औ विविध नयों से दोषों के जो वारक हों
अंगबाह्य औ अंग-पूर्वमय जिनवच जग उद्धारक हों॥ ३॥

अनेकान्तमय वस्तु तत्त्व का सप्तभंग से कथन करे
तथा दिखाता सदा द्रव्य को धौव्य-आय-व्यय वतन अरे !
पूर्णबोध की इस विध द्युति से निरुपम सुख का द्वार खुले
दोष रहित औ नित्य निरापद संपद का भंडार मिले॥ ४॥

जन्म दु:ख से मुक्त हुये हैं अरहन्तों को वन्दन हो
सिद्धों को भी नमन करुँ मैं जहाँ कर्म की गन्ध न हो।
सदा वन्द्य है सर्ववन्द्य हैं साधुजनों को नमन करूँ ।
गणी पाठकों को वन्दूँ मैं मोक्ष-धाम को गमन करूँ ॥ ५॥

मोह-शत्रु को नष्ट किये हैं दोष - कोष से रहित हुये।
तदावरण से दूर हुये हैं प्रबोध दर्शन सहित हुये।
अनन्त बल के धनी हुये हैं अन्तराय का नाम नहीं।
पूज्य योग्य अरहन्त बने हैं तुम्हें नमूँ वसु याम सही॥ ६॥

वीतरागमय धर्म कहा है जिनवर ने शिवपथ नेता।
साधक को जो सदा संभाले मोक्षधाम में धर देता।
नमूँ उसे मैं तीन लोक के हित संपादक और नहीं।
आर्जव आदिक गुणगण जिससे बढ़ते उन्नति ओर सही॥ ७॥

सजे चतुर्दश पूर्वों से हैं औ द्वादश विध अंगों से
तथा वस्तुओं और उपांगों से गुंथित बहु भंगों से।
अजेय जिनके वचन रहे ये अनन्त अवगम वाले हैं।
इन्हें नमन अज्ञान-तिमिर को हरते परम उजाले हैं॥ ८॥

भवनवासियों के भवनों में स्वर्गिक कल्प विमानों में।
व्यन्तर देवावासों में औ ज्योतिष देव विमानों में।
विश्ववन्द्य औ मत्र्यलोक में जितने जिनवर चैत्य रहें।
मन वच तन से उन्हें नमूँ वे मम मन के नैवेद्य रहे॥ ९॥

सुरपति नरपति धरणेन्द्रों से तीन लोक में अर्चित हैं।
अनन्य दुर्लभ सभी सम्पदा जिनचरणों में अर्पित है।
तीर्थकरों के जिनालयों को तन वच मन परिणामों से।
नमूँ बनूँ बस शान्त बचूँ मैं भव-भवगत दुख-अनलों से॥ १०॥

इस विध जिनको नमन किया है पावनपण को हैं धारे।
पंचपदों से पूजे जाते परम पुरुष हैं जग सारे।
जिनवर जिनके वचन धर्म औ बिम्ब जिनालय ये सारे।
बुधजन तरसे विमल-बोधि को हमें दिलावे शिव-द्वारे॥ ११॥

नहीं किसी से गये बनाये स्वयं बने हैं शाश्वत हैं।
चम चम चमके दम दम दमके बाल-भानुसम भास्वत हैं।
और बनाये जिनालयों में नरों सुरों से पूजित हैं।
जिनबिम्बों को नमन करूँ मैं परम पुण्य से पूरित हैं॥ १२॥

आभामय भामण्डल वाली सुडोल हैं बेजोड़ रहीं।
जिनोत्तमों में उत्तम जिन की प्रतिमायें युग मोड़ रहीं।
विपदा हरती वैभव लाती सुभिक्ष करती त्रिभुवन में।
कर युग जोडूं विनम्र तन से नमूँ उन्हें हरखूं मन में॥ १३॥

आभरणों से आवरणों से आभूषण से रहित रही।
हस्त निरायुध, उपांग जिनके विराग छवि से सहित सही।
प्रतिमायें अ-प्रमित रही हैं, कान्ति अनूठी है जिनकी।
क्लान्ति मिटे चिर शान्ति मिले बस भक्ति करूँ निशिदिन उनकी॥१४॥

बाहर का यह रूप जिनों का स्वरूप क्या है ? बता रहा।
कषाय कालिख निकल गई है परम शान्ति को जता रहा।
स्वभाव-दर्शक भव-भवनाशक जिनबिम्बों को नमन करूँ।
साधन से सो साध्य सिद्ध हो कषाय मल का शमन करूँ॥ १५॥

लगा भक्ति में जिन बिम्बों की हुआ पुण्य का अर्जन है।
सहज रूप से अनायास ही हुआ पाप का तर्जन है।
किये पुण्य के फल ना चाहूँ विषय नहीं सुरगात्र नहीं
जन्म-जन्म में जैनधर्म में लगा रहे मन मात्र यही॥ १६॥

सब कुछ देखे सब कुछ जाने दर्शनधारी ज्ञानधनी।
गुणियों में अरहन्त कहाते चेतन के द्युतिमान मणी।
मिली बुद्धि से उन चैत्यों का भाग्य मान गुणगान करूँ।
अशुद्धियों को शीघ्र मिटाकर विशुद्धियों का पान करूँ ॥१७॥

भवनवासियों के भवनों में फैली वैभव की महिमा।
नहीं बनाई, बनी आप हैं आभा वाली हैं प्रतिमा।
प्रणाम उनको भी मैं करता सादर सविनय सारों से।
पहुंचा देवें पंचमगति को तारे मुझको क्षारों से॥ १८॥

यहाँ लोक में विद्यमान हैं जितने अपने आप बने।
और बनाये चैत्य अनेकों भविक जनों के पाप हने।
उन सब चैत्यों को वन्दूँ मैं बार बार संयत मन से।
बार-बार ना एक-बार बस आप भरूँ अक्षय धन से॥१९॥

व्यन्तरदेवों के यानों में प्रतिमा गृह है भास्वर हैं।
संख्या की सीमा से बाहर चिर से हैं अविनश्वर हैं।
सदा हमारे दोषों के तो वारण के वे कारण हों।
ताकि दिनों दिन उच्च-उच्चतर चारित का अवधारण हो॥२०॥

ज्योतिषदेव विमानों में भी रहे जिनालय हैं प्यारे।
कितनी संख्या कही न जाती अनगिन माने हैं सारे।
विस्मयकारी वैभव से जो भरे हुये हैं अघहारी।
उनको भी हो वन्दन अपना, वन्दन हो शिव सुखकारी॥ २१॥

वैमानिक देवों के यानों में भी जिन की प्रतिमा हैं।
जिन की महिमा कही न जाती चम-चम-चमकी द्युतिमा हैं।
सुरमुकटों की मणि छवियाँ वे जिनके पद में बिम्बित हैं।
उन्हें नमूँ मैं सिद्धि लाभ हो गुणगण से जो गुम्फित हैं॥ २२॥

उभय सम्पदा वाले जिनका वर्णों से ना वर्णन हो।
अरि-विरहित अरहंत कहाते जिनबिम्बों का अर्चन हो।
यश: कीर्ति की नहीं कामना कीर्तन जिन का किया करूँ।
कर्मास्रव का रोकनहारा कीर्तन करता जिया करूँ॥ २३॥

महानदी अरहन्त देव हैं अनेकान्त भागीरथ है।
भविकजनों का अघ धुलता है यहाँ यही वर तीरथ है।
और तीर्थ में लौकिक जो है तन की गरमी है मिटती।
वही तीर्थ परमार्थ जहाँ पर मन की भी गरमी मिटती॥२४॥

लोकालोका-लोकित करता दिव्यबोध आलोक रहा।
प्रवाह बहता अहोरात यह कहीं रोक, ना टोक रहा।
जिसके दोनों ओर बड़े दो विशाल निर्मल कूल रहे।
एक शील का दूजा व्रत का आपस में अनुकूल रहे॥ २५॥

धर्म शुक्ल के ध्यान धरे हैं राजहंस ऋषि चेत रहे।
पंच समितियाँ तीन गुप्तियाँ नाना गुणमय रेत रहे।
श्रुताभ्यास की अनन्य दुर्लभ मधुर-मधुर धुनि गहर रही।
महातीर्थ की मुझ बालक पर रहा रहे नित महर सही॥ २६॥

क्षमा भंवर है जहाँ हजारों यति ऋषि मुनि मन सहलाते।
दया कमल हैं खुले खिले हैं सब जीवों को महकाते।
तरह-तरह के दुस्सह परिषह लहर-लहर कर लहराते।
ज्ञानोदय के छन्द हमें यों ठहर-ठहर कर कह पाते॥ २७॥

भविक व्रती जन नहीं फिसलते राग रोष शैवाल नहीं।
सार रहित हैं कषाय तन्मय फेनों का फैलाव नहीं।
तथा यहाँ पर मोह मयी उस कर्दम का तो नाम नहीं।
महाभयावह दुस्सह दुख का मरण-मगर का काम नहीं॥ २८॥

ऋषि पति मृदुधुनि से थुति करते श्रुत की भी दे सबक रहे
जहाँ लग रहा श्रवण मनोहर विविध विहंगम चहक रहे।
घोर - घोरतर तप तपते हैं बने तपस्वी घाट रहे।
आस्रव रोधक संवर बनता बंधा झर रहा पाट रहे॥ २९॥

गणधर, गणधर के चरणों में ऋषि यति मुनि अनगार रहे।
सुरपति नरपति और और जो निकट भव्यपन धार रहे।
ये सब आकर परम-भक्ति से परम तीर्थ में स्नान किये।
पंचम युग के कलुषित मन को धो धोकर छविमान किये॥ ३०॥

नहीं किसी से जीता जाता अजेय है गम्भीर रहा।
पतितों को जो पूत बनाता परमपूत है क्षीर रहा।
अवगाहन करने आया हूँ महातीर्थ में स्नान करूँ।
मेरा भी सब पाप धुले बस यही प्रार्थना दान करूँ॥ ३१॥

नयन युगल क्यों लाल नहीं हैं? कोप अनल को जीत लिया।
हाव - भाव से नहीं देखते! राग आपमें रीत गया।
विषाद-मद से दूर हुये हैं प्रसन्नता का उदय रहा।
यूँ तव मुख कहता-सा लगता दर्पण-सम है हृदय रहा॥ ३२॥

निराभरण होकर भासुर हैं राग - रहित हैं अघहर हैं।
कामजयी बन यथाजात बन बने दिगम्बर मनहर हैं।
निर्भय हैं सो बने निरायुध मार - काट से मुक्त हुये।
क्षुधा रोग का नाश हुआ है निराहार में तृप्त हुये॥ ३३॥

अभी खिले हैं नीरज चन्दन-सम घम-घम-घम-वासित है।
दिनकर शशिकर हीरक आदिक शतवसु लक्षण भासित हैं।
दश-शत रवि-सम भासुर फिर भी आँखें लखती ना थकती।
दिव्यबोध जब जिन में उगता देह दिव्यता यूँ जगती।
बाल बढ़े नाखून बढ़े ना मलिन धूलि आ ना लगती॥ ३४॥

शिवपथ में हैं बाधक होते मोह - भाव हैं राग घने।
जिनसे कलुषित जन भी तुम को लखते वे बेदाग बने।
किसी दिशा से जो भी देखे उसके सम्मुख तुम दिखते।
शरदचंद्र-से शान्त धवलतम संत सुधी जन यूँ लिखते॥ ३५॥

सुरपति मुकुटों की मणिकिरणें झर झुर झर झुर करती हैं
पूज्यपाद के पदपद्मों को चूंम रही मन हरती हैं।
वीतराग जिन! दिव्य रूप तव सकल लोक को शुद्ध करे।
अन्ध बना है कुमततीर्थ में शीघ्र इसे प्रतिबुद्ध करे॥ ३६॥

मानथंभ सर पुष्पवाटिका भरी खातिका शुचि जल से।
स्तूप महल बहु कोट नाट्यगृह सजी वेदियां ध्वज-दल से।
सुर तरु घेरे वन उपवन है और स्फटिक का कोट लसे।
नर सुर मुनि की सभा पीठिका-पर जिनवर हैं और बसे।
समवसरण की ओर देखते पापताप का घोर नसे॥ ३७॥

क्षेत्र-पर्वतों के अन्तर में क्षेत्रों मन्दरगिरियों में।
द्वीप आठवां नन्दीश्वर में और अन्य शुभ पुरियों में।
सकल-लोक में जितने जिन के चैत्यालय हैं यहाँ लसे।
उन सबको मैं प्रणाम करता मम मन में वे सदा बसे॥ ३८॥

बने बनाये बिना बनाये यहाँ धरा पर गिरियों में।
देवों राजाओं से अर्चित मानव निर्मित पुरियों में।
वन में उपवन में भवनों में दिव्य विमानों यानों में।
जिनवर बिम्बों को मैं सुमरुँ अशुभ दिनों में सुदिनों में॥ ३९॥

जम्बू-धातकि-पुष्क रार्ध में लाल कमल-सम तन वाले।
कृष्ण मेघ-सम शशी कनक-सम नील कण्ठ आभा वाले।
साम्य-बोध चारितधारक हो घातिकर्म को नष्ट किया।
विगत-अनागत-आगत जिनको नमूँ नष्ट हो कष्ट जिया॥ ४०॥

रतिकर रुचके चैत्य वृक्ष पर औ दधिमुख अंजन भूधर-
रजत कुलाचल कनकाचल पर वृक्ष शाल्मली-जम्बू पर।
इष्वाकारों वक्षारों पर व्यन्तर - ज्योतिष सुर जग में।
कुण्डल मानुषगिरि वर-प्रतिमा नमूँ उन्हें अन्तर जग में॥ ४१॥

सुरासुरों से नर नागों से पूजित वंदित अर्चित हैं।
घंटा तोरण ध्वजादिकों से शोभित बुधजन चर्चित हैं।
भविक जनों को मोहित करते पाप-ताप के नाशक हैं।
वन्दूँ जग के जिनालयों को दयाधर्म के शासक हैं॥ ४२॥

पूज्य चैत्य सद्भक्ति का करके कायोत्सर्ग।
आलोचन उसका करूँ ! ले प्रभु! तव संसर्ग॥ ४३॥

अधोलोक में ऊध्र्वलोक में मध्यलोक में उजियारे।
बने बनाये हैं बनवाये चैत्य रहे अनगिन प्यारे।
देव चतुर्विध अपने-अपने उत्साहित परिवार लिए।
पर्वों विशेष तिथियों में औ प्रतिदिन शुभ शृंगार किए॥ ४४॥

दिव्यगन्ध ले दिव्य दीप ले दिव्य दिव्य ले सुमनलता।
दिव्य चूर्ण ले दिव्य न्हवन ले दिव्य दिव्य ले वसन तथा।
अर्चन पूजन वन्दन करते सविनय करते नमन सभी।
भाग्य मानते पुण्य लूटते बने पाप का शमन तभी॥ ४५॥

मैं भी उन सब जिन चैत्यों को भरतखण्ड में रहकर भी।
पूजूँ वंदूं अर्चन करलूँ नमन करूँ सर झुककर ही।
कष्ट दूर हो कर्मचूर हो बोधिलाभ हो सद्गति हो
वीर-मरण हो जिनपद मुझको मिले सामने सन्मति ओ!॥ ४६॥

Comments

Popular posts from this blog

भक्तामर स्तोत्र (संस्कृत) || BHAKTAMAR STOTRA ( SANSKRIT )

श्री आदिनाथाय नमः भक्तामर - प्रणत - मौलि - मणि -प्रभाणा- मुद्योतकं दलित - पाप - तमो - वितानम्। सम्यक् -प्रणम्य जिन - पाद - युगं युगादा- वालम्बनं भव - जले पततां जनानाम्।। 1॥ य: संस्तुत: सकल - वाङ् मय - तत्त्व-बोधा- दुद्भूत-बुद्धि - पटुभि: सुर - लोक - नाथै:। स्तोत्रैर्जगत्- त्रितय - चित्त - हरैरुदारै:, स्तोष्ये किलाहमपि तं प्रथमं जिनेन्द्रम्॥ 2॥ >> भक्तामर स्तोत्र ( हिन्दी) || आदिपुरुष आदीश जिन, आदि सुविधि करतार ... || कविश्री पं. हेमराज >> भक्तामर स्तोत्र ( संस्कृत )-हिन्दी अर्थ अनुवाद सहित-with Hindi arth & English meaning- क्लिक करें.. https://forum.jinswara.com/uploads/default/original/2X/8/86ed1ca257da711804c348a294d65c8978c0634a.mp3 बुद्ध्या विनापि विबुधार्चित - पाद - पीठ! स्तोतुं समुद्यत - मतिर्विगत - त्रपोऽहम्। बालं विहाय जल-संस्थित-मिन्दु-बिम्ब- मन्य: क इच्छति जन: सहसा ग्रहीतुम् ॥ 3॥ वक्तुं गुणान्गुण -समुद्र ! शशाङ्क-कान्तान्, कस्ते क्षम: सुर - गुरु-प्रतिमोऽपि बुद्ध्या । कल्पान्त -काल - पवनोद्धत-...

सामायिक पाठ (प्रेम भाव हो सब जीवों से) | Samayik Path (Prem bhav ho sab jeevo me) Bhavana Battissi

प्रेम भाव हो सब जीवों से, गुणीजनों में हर्ष प्रभो। करुणा स्रोत बहे दुखियों पर,दुर्जन में मध्यस्थ विभो॥ 1॥ यह अनन्त बल शील आत्मा, हो शरीर से भिन्न प्रभो। ज्यों होती तलवार म्यान से, वह अनन्त बल दो मुझको॥ 2॥ सुख दुख बैरी बन्धु वर्ग में, काँच कनक में समता हो। वन उपवन प्रासाद कुटी में नहीं खेद, नहिं ममता हो॥ 3॥ जिस सुन्दर तम पथ पर चलकर, जीते मोह मान मन्मथ। वह सुन्दर पथ ही प्रभु मेरा, बना रहे अनुशीलन पथ॥ 4॥ एकेन्द्रिय आदिक जीवों की यदि मैंने हिंसा की हो। शुद्ध हृदय से कहता हूँ वह,निष्फल हो दुष्कृत्य विभो॥ 5॥ मोक्षमार्ग प्रतिकूल प्रवर्तन जो कुछ किया कषायों से। विपथ गमन सब कालुष मेरे, मिट जावें सद्भावों से॥ 6॥ चतुर वैद्य विष विक्षत करता, त्यों प्रभु मैं भी आदि उपान्त। अपनी निन्दा आलोचन से करता हूँ पापों को शान्त॥ 7॥ सत्य अहिंसादिक व्रत में भी मैंने हृदय मलीन किया। व्रत विपरीत प्रवर्तन करके शीलाचरण विलीन किय...

भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी/अंग्रेजी अनुवाद सहित) | Bhaktamar Strotra with Hindi meaning/arth and English Translation

 भक्तामर - प्रणत - मौलि - मणि -प्रभाणा- मुद्योतकं दलित - पाप - तमो - वितानम्। सम्यक् -प्रणम्य जिन - पाद - युगं युगादा- वालम्बनं भव - जले पततां जनानाम्।। 1॥ 1. झुके हुए भक्त देवो के मुकुट जड़ित मणियों की प्रथा को प्रकाशित करने वाले, पाप रुपी अंधकार के समुह को नष्ट करने वाले, कर्मयुग के प्रारम्भ में संसार समुन्द्र में डूबते हुए प्राणियों के लिये आलम्बन भूत जिनेन्द्रदेव के चरण युगल को मन वचन कार्य से प्रणाम करके । (मैं मुनि मानतुंग उनकी स्तुति करुँगा) When the Gods bow down at the feet of Bhagavan Rishabhdeva divine glow of his nails increases shininess of jewels of their crowns. Mere touch of his feet absolves the beings from sins. He who submits himself at these feet is saved from taking birth again and again. I offer my reverential salutations at the feet of Bhagavan Rishabhadeva, the first Tirthankar, the propagator of religion at the beginning of this era. य: संस्तुत: सकल - वाङ् मय - तत्त्व-बोधा- दुद्भूत-बुद्धि - पटुभि: सुर - लोक - नाथै:। स्तोत्रैर्जगत्- त्रितय - चित्त - ह...

कल्याण मन्दिर स्तोत्र || Shri Kalyan Mandir Stotra Sanskrit

कल्याण- मन्दिरमुदारमवद्य-भेदि भीताभय-प्रदमनिन्दितमङ्घ्रि- पद्मम् । संसार-सागर-निमज्जदशेषु-जन्तु - पोतायमानमभिनम्य जिनेश्वरस्य ॥१ ॥ यस्य स्वयं सुरगुरुर्गरिमाम्बुराशेः स्तोत्रं सुविस्तृत-मतिर्न विभुर्विधातुम् । तीर्थेश्वरस्य कमठ-स्मय- धूमकेतो- स्तस्याहमेष किल संस्तवनं करष्येि ॥ २ ॥ सामान्यतोऽपि तव वर्णयितुं स्वरूप- मस्मादृशः कथमधीश भवन्त्यधीशाः । धृष्टोऽपि कौशिक- शिशुर्यदि वा दिवान्धो रूपं प्ररूपयति किं किल घर्मरश्मेः ॥३ ॥ मोह-क्षयादनुभवन्नपि नाथ मर्त्यो नूनं गुणान्गणयितुं न तव क्षमेत। कल्पान्त-वान्त- पयसः प्रकटोऽपि यस्मा- मीयेत केन जलधेर्ननु रत्नराशिः ॥४ ॥ अभ्युद्यतोऽस्मि तव नाथ जडाशयोऽपि कर्तुं स्तवं लसदसंख्य-गुणाकरस्य । बालोऽपि किं न निज- बाहु-युगं वितत्य विस्तीर्णतां कथयति स्वधियाम्बुराशेः ॥५ ॥ ये योगिनामपि न यान्ति गुणास्तवेश वक्तुं कथं भवति तेषु ममावकाशः। जाता तदेवमसमीक्षित-कारितेयं जल्पन्ति वा निज-गिरा ननु पक्षिणोऽपि ॥६॥ आस्तामचिन्त्य - महिमा जिन संस्तवस्ते नामापि पाति भवतो भवतो जगन्ति । तीव्रातपोपहत- पान्थ-जनान्निदाघे प्रीणाति पद्म-सरसः सरसोऽनिलोऽपि ॥७॥ द्वर्तिनि त्वयि विभो ...

लघु शांतिधारा - Laghu Shanti-Dhara

||लघुशांतिधारा || ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! श्री वीतरागाय नमः ! ॐ नमो अर्हते भगवते श्रीमते, श्री पार्श्वतीर्थंकराय, द्वादश-गण-परिवेष्टिताय, शुक्लध्यान पवित्राय,सर्वज्ञाय, स्वयंभुवे, सिद्धाय, बुद्धाय, परमात्मने, परमसुखाय, त्रैलोकमाही व्यप्ताय, अनंत-संसार-चक्र-परिमर्दनाय, अनंत दर्शनाय, अनंत ज्ञानाय, अनंतवीर्याय, अनंत सुखाय सिद्धाय, बुद्धाय, त्रिलोकवशंकराय, सत्यज्ञानाय, सत्यब्राह्मने, धरणेन्द्र फणामंडल मन्डिताय, ऋषि- आर्यिका,श्रावक-श्राविका-प्रमुख-चतुर्संघ-उपसर्ग विनाशनाय, घाती कर्म विनाशनाय, अघातीकर्म विनाशनाय, अप्वायाम(छिंद छिन्दे भिंद-भिंदे), मृत्यु (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), अतिकामम (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), रतिकामम (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), क्रोधं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), आग्निभयम (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), सर्व शत्रु भयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्वोप्सर्गम(छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व विघ्नं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व भयं(छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व राजभयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्वचोरभयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे...

बारह भावना (राजा राणा छत्रपति) || BARAH BHAVNA ( Raja rana chatrapati)

|| बारह भावना ||  कविश्री भूध्ररदास (अनित्य भावना) राजा राणा छत्रपति, हाथिन के असवार | मरना सबको एक दिन, अपनी-अपनी बार ||१|| (अशरण भावना) दल-बल देवी-देवता, मात-पिता-परिवार | मरती-बिरिया जीव को, कोई न राखनहार ||२|| (संसार भावना) दाम-बिना निर्धन दु:खी, तृष्णावश धनवान | कहूँ न सुख संसार में, सब जग देख्यो छान ||३|| (एकत्व भावना) आप अकेला अवतरे, मरे अकेला होय | यों कबहूँ इस जीव को, साथी-सगा न कोय ||४|| (अन्यत्व भावना) जहाँ देह अपनी नहीं, तहाँ न अपना कोय | घर-संपति पर प्रगट ये, पर हैं परिजन लोय ||५|| (अशुचि भावना) दिपे चाम-चादर-मढ़ी, हाड़-पींजरा देह | भीतर या-सम जगत् में, अवर नहीं घिन-गेह ||६|| (आस्रव भावना) मोह-नींद के जोर, जगवासी घूमें सदा | कर्म-चोर चहुँ-ओर, सरवस लूटें सुध नहीं ||७|| (संवर भावना) सतगुरु देय जगाय, मोह-नींद जब उपशमे | तब कछु बने उपाय, कर्म-चोर आवत रुकें || (निर्जरा भावना) ज्ञान-दीप तप-तेल भर, घर शोधें भ्रम-छोर | या-विध बिन निकसे नहीं, पैठे पूरब-चोर ||८|| पंच-महाव्रत संचरण, समिति पंच-परकार | ...

छहढाला -श्री दौलतराम जी || Chah Dhala , Chahdhala

छहढाला | Chahdhala -----पहली ढाल----- तीन भुवन में सार, वीतराग विज्ञानता । शिवस्वरूप शिवकार, नमहुँ त्रियोग सम्हारिकैं॥ जे त्रिभुवन में जीव अनन्त, सुख चाहैं दु:खतैं भयवन्त । तातैं दु:खहारी सुखकार, कहैं सीख गुरु करुणा धार॥(1) ताहि सुनो भवि मन थिर आन, जो चाहो अपनो कल्यान। मोह-महामद पियो अनादि, भूल आपको भरमत वादि॥(2) तास भ्रमण की है बहु कथा, पै कछु कहूँ कही मुनि यथा। काल अनन्त निगोद मंझार, बीत्यो एकेन्द्री-तन धार॥(3) एक श्वास में अठदस बार, जन्म्यो मर्यो भर्यो दु:ख भार। निकसि भूमि-जल-पावकभयो,पवन-प्रत्येक वनस्पति थयो॥(4) दुर्लभ लहि ज्यों चिन्तामणि, त्यों पर्याय लही त्रसतणी। लट पिपीलि अलि आदि शरीर, धरिधरि मर्यो सही बहुपीर॥(5) कबहूँ पंचेन्द्रिय पशु भयो, मन बिन निपट अज्ञानी थयो। सिंहादिक सैनी ह्वै क्रूर, निबल-पशु हति खाये भूर॥(6) कबहूँ आप भयो बलहीन, सबलनि करि खायो अतिदीन। छेदन भेदन भूख पियास, भार वहन हिम आतप त्रास ॥(7) वध-बन्धन आदिक दु:ख घने, कोटि जीभतैं जात न भने । अति संक्लेश-भावतैं मर्यो, घोर श्वभ्र-सागर में पर्यो॥(8) तहाँ भूमि परसत दु:ख इसो, बिच्छू सहस डसै ...

BHAKTAMAR STOTRA MAHIMA / भक्तामर-स्तोत्र महिमा

पं. हीरालाल जैन ‘कौशल’ श्री भक्तामर का पाठ, करो नित प्रात, भक्ति मन लाई | सब संकट जायँ नशाई || जो ज्ञान-मान-मतवारे थे, मुनि मानतुङ्ग से हारे थे | चतुराई से उनने नृपति लिया बहकाई। सब संकट जायँ नशाई ||१|| मुनि जी को नृपति बुलाया था, सैनिक जा हुक्म सुनाया था | मुनि-वीतराग को आज्ञा नहीं सुहाई। सब संकट जायँ नशाई ||२|| उपसर्ग घोर तब आया था, बलपूर्वक पकड़ मंगाया था | हथकड़ी बेड़ियों से तन दिया बंधाई। सब संकट जायँ नशाई ||३|| मुनि कारागृह भिजवाये थे, अड़तालिस ताले लगाये थे | क्रोधित नृप बाहर पहरा दिया बिठाई। सब संकट जायँ नशाई ||४|| मुनि शांतभाव अपनाया था, श्री आदिनाथ को ध्याया था | हो ध्यान-मग्न ‘भक्तामर’ दिया बनाई। सब संकट जायँ नशाई ||५|| सब बंधन टूट गये मुनि के, ताले सब स्वयं खुले उनके | कारागृह से आ बाहर दिये दिखाई। सब संकट जायँ नशाई ||६|| राजा नत होकर आया था, अपराध क्षमा करवाया था | मुनि के चरणों में अनुपम-भक्ति दिखाई। सब संकट जायँ नशाई ||७|| जो पाठ भक्ति से करता है, नित ऋभष-चरण चित धरता है | जो ऋद्धि-मंत्र का विधिवत् जाप कराई। सब संकट...

भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी) || BHAKTAMAR STOTRA (HINDI

|| भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी) ||  कविश्री पं. हेमराज आदिपुरुष आदीश जिन, आदि सुविधि करतार | धरम-धुरंधर परमगुरु, नमूं आदि अवतार || (चौपाई छन्द) सुर-नत-मुकुट रतन-छवि करें, अंतर पाप-तिमिर सब हरें । जिनपद वंदूं मन वच काय, भव-जल-पतित उधरन-सहाय ।।१।। श्रुत-पारग इंद्रादिक देव, जाकी थुति कीनी कर सेव | शब्द मनोहर अरथ विशाल, तिन प्रभु की वरनूं गुन-माल ||२|| विबुध-वंद्य-पद मैं मति-हीन, हो निलज्ज थुति मनसा कीन | जल-प्रतिबिंब बुद्ध को गहे, शशिमंडल बालक ही चहे ||३|| गुन-समुद्र तुम गुन अविकार, कहत न सुर-गुरु पावें पार | प्रलय-पवन-उद्धत जल-जंतु, जलधि तिरे को भुज बलवंतु ||४|| सो मैं शक्ति-हीन थुति करूँ, भक्ति-भाव-वश कछु नहिं डरूँ | ज्यों मृगि निज-सुत पालन हेत, मृगपति सन्मुख जाय अचेत ||५|| मैं शठ सुधी-हँसन को धाम, मुझ तव भक्ति बुलावे राम | ज्यों पिक अंब-कली परभाव, मधु-ऋतु मधुर करे आराव ||६|| तुम जस जंपत जन छिन माँहिं, जनम-जनम के पाप नशाहिं | ज्यों रवि उगे फटे ततकाल, अलिवत् नील निशा-तम-जाल ||७|| तव प्रभाव तें कहूँ विचार, होसी यह थुति जन-मन-हार | ...