Skip to main content

Posts

Showing posts with the label श्री संभवनाथ - Sambhavnath Ji

Shri Sambhavnath Bagwaan | श्री सँभवनाथ भगवान

भगवान संभवनाथ (Sambhavnath) जी जैन धर्म के तृतीय तीर्थंकर थे। इनके पिता का नाम जितारी था तथा माता का नाम सुसेना था, प्रभु का जन्म इक्ष्वाकुवंशी क्षत्रिय परिवार में मार्गशीर्ष चतुर्दशी को हुआ था।  पुनर्जन्म जम्बूद्वीप के पूर्व विदेहक्षेत्र में सीता नदी के उत्तर तट पर एक ‘कच्छ’ नाम का देश है। उसके क्षेमपुर नगर में राजा विमलवाहन राज्य करता था। एक दिन वह किसी कारण से विरक्त होकर स्वयंप्रभ जिनेन्द्र के पास दीक्षा लेकर ग्यारह अंग श्रुत को पढ़कर उन्हीं भगवान के चरण सान्निध्य में सोलह कारण भावनाद्वारा तीनों लोकों में क्षोभ उत्पन्न करने वाले तीर्थंकर नामकर्म का बंध कर लिया। संन्यासविधि से मरण कर प्रथम ग्रैवेयक के सुदर्शन विमान में तेतीस सागर की आयु वाला अहमिन्द्र देव हो गया। गर्भ और जन्म इसी जम्बूद्वीप के भरत क्षेत्र की श्रावस्ती नगरी के राजा दृढ़राज इक्ष्वाकुवंशीय, काश्यपगोत्रीय थे। उनकी रानी का नाम सुषेणा था। फाल्गुन शुक्ला अष्टमी के दिन, मृगशिरानक्षत्र में रानी ने पूर्वोक्त अहमिन्द्र को गर्भ में धारण किया और कार्तिक शुक्ला पौर्णमासी के दिन मृगशिरा नक्षत्र में तीन ज्ञानधारी पुत्र को जन्म ...

श्री संभवनाथ जी जिन पूजा - Shree Sambhavnaath ji pooja

जय संभव जिनचन्द्र सदा हरिगनचकोरनुत | जयसेना जसु मातु जैति राजा जितारिसुत || तजि ग्रीवक लिय जन्म नगर श्रावस्ती आई | सो भव भंजन हेत भगत पर होहु सहाई |1| ॐ ह्रीं श्रीसंभवनाथ जिनेन्द्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् | ॐ ह्रीं श्रीसंभवनाथ जिनेन्द्र ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः | ॐ ह्रीं श्रीसंभवनाथ जिनेन्द्र ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् | अष्टक छन्द चौबोला तथा अनेक रागों में गाया जाता है | मुनि मन सम उज्ज्वल जल लेकर, कनक कटोरी में धार | जनम जरा मृतु नाश करन कों, तुम पदतर ढारों धारा || संभव जिन के चरन चरचतें, सब आकुलता मिट जावे | निज...

श्री सम्भवनाथ जी चालीसा | Sambhavnath Ji Chalisa

श्री जिनदेव को कर कर वन्दन, जिनवाणी को मन में ध्याय । काम असंभव कर दे संभव, समदर्शी संभव जिनराय ।। जगतपुज्य श्री संभव स्वामी, तीसरे तीर्थंकर हैं नामी । धर्म तीर्थ प्रगटाने वाले, भव दुःख दूर भागने वाले ।। श्रावस्ती नगरी अति सोहे, देवो के भी मनको मोहे । मात सुषेणा पिता द्रढ़राज, धन्य हुए जन्मे जिनराज ।। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी आए, गर्भ कल्याणक देव मनाए । पूनम कार्तिक शुक्ल आई, हुई पुन्य प्रगटे जिनराई ।। तीन लोक में खुशिया छाई, शची प्रभु को लेने आई । मेरु पर अभिषेक रचाया, संभव प्रभु शुभ नाम धराया ।। बिता बचपन यौवन आया, पिता ने राज्याभिषेक कराया । मिली रानिया सब अनुरूप, सुख भोगे चवालिस लक्ष पूर्व ।। एक दिन महल की छत के ऊपर, देखे वन सुषमा मनहर । देखा मेघ महल हिमखण्ड, हुआ नष्ट चली वायु प्रचण्ड ।। तभी हुआ वैराग्य एकदम, गृह्बंधन लगा नागपाश सम । करते वस्तु स्वरूप चिंतवन, देव लोकान्तिक करे समर्थन ।। निज सूत को देकर राज, वन गमन करे जिनराज । हुए सवार सिद्धार्थ पालकी, गए राह सहेतुक वन की ।। मंगसिर शुक्ल पूर्णिमा प्यारी, सहस भूप संघ दीक्षा धारी । ...