Skip to main content

कल्याणमंदिर स्तोत्र (हिंदी) || KALYANMANDIR STOTRA(HINDI)

 कल्याणमंदिर स्तोत्र (हिंदी)
कविश्री बनारसीदास

संस्कृत भाषा में कल्याण-मंदिर-स्तोत्र के रचयिता श्री कुमुदचंद्राचार्य हैं। इसमें भगवान् पार्श्वनाथ की स्तुति होने से इसका नाम ‘पार्श्वनाथ-स्तोत्रम्’ भी है, परन्तु स्तोत्र ‘कल्याण-मंदिर’ शब्द से प्रारम्भ होने के कारण इसका यही नाम पड़ गया है। कहा जाता है कि उज्जयिनी में वाद-विवाद में इसके प्रभाव से एक अन्य-देव की मूर्ति से श्री पार्श्वनाथ की प्रतिमा प्रकट हो गयी थी। इस स्तोत्र की अपूर्व-महिमा मानी गयी है। इसके पाठ और जाप से समस्त विघ्न-बाधायें दूर होती हैं तथा सुख-शांति मिलती है।

(दोहा)

परम-ज्योति परमात्मा, परम-ज्ञान परवीन |
वंदूँ परमानंदमय घट-घट-अंतर-लीन ||१||

(चौपाई)

निर्भयकरन परम-परधान, भव-समुद्र-जल-तारन-यान |
शिव-मंदिर अघ-हरन अनिंद, वंदूं पार्श्व-चरण-अरविंद ||२||

कमठ-मान-भंजन वर-वीर, गरिमा-सागर गुण-गंभीर |
सुर-गुरु पार लहें नहिं जास, मैं अजान जापूँ जस तास ||३||

प्रभु-स्वरूप अति-अगम अथाह, क्यों हम-सेती होय निवाह |
ज्यों दिन अंध उल्लू को होत, कहि न सके रवि-किरण-उद्योत ||४||

मोह-हीन जाने मनमाँहिं, तो हु न तुम गुन वरने जाहिं |
प्रलय-पयोधि करे जल गौन, प्रगटहिं रतन गिने तिहिं कौन ||५||

तुम असंख्य निर्मल गुणखान, मैं मतिहीन कहूँ निज बान|
ज्यों बालक निज बाँह पसार, सागर परमित कहे विचार ||६||

जे जोगीन्द्र करहिं तप-खेद, तेऊ न जानहिं तुम गुनभेद |
भक्तिभाव मुझ मन अभिलाष, ज्यों पंछी बोले निज भाष ||७||

तुम जस-महिमा अगम अपार, नाम एक त्रिभुवन-आधार |
आवे पवन पदमसर होय, ग्रीषम-तपन निवारे सोय ||८||

तुम आवत भवि-जन मनमाँहिं, कर्मनि-बन्ध शिथिल ह्वे जाहिं |
ज्यों चंदन-तरु बोलहिं मोर, डरहिं भुजंग भगें चहुँ ओर ||९||

तुम निरखत जन दीनदयाल, संकट तें छूटें तत्काल |
ज्यों पशु घेर लेहिं निशि चोर, ते तज भागहिं देखत भोर ||१०||

तुम भविजन-तारक इमि होहि, जे चित धारें तिरहिं ले तोहि |
यह ऐसे करि जान स्वभाव, तिरहिं मसक ज्यों गर्भित बाव ||११||

जिहँ सब देव किये वश वाम, तैं छिन में जीत्यो सो काम |
ज्यों जल करे अगनि-कुल हान, बडवानल पीवे सो पान ||१२||

तुम अनंत गुरुवा गुन लिए, क्यों कर भक्ति धरूं निज हिये |
ह्वै लघुरूप तिरहिं संसार, प्रभु तुम महिमा अगम अपार ||१३||

क्रोध-निवार कियो मन शांत, कर्म-सुभट जीते किहिं भाँत |
यह पटुतर देखहु संसार, नील वृक्ष ज्यों दहै तुषार ||१४||

मुनिजन हिये कमल निज टोहि, सिद्धरूप सम ध्यावहिं तोहि |
कमल-कर्णिका बिन-नहिं और, कमल बीज उपजन की ठौर ||१५||

जब तुव ध्यान धरे मुनि कोय, तब विदेह परमातम होय |
जैसे धातु शिला-तनु त्याग, कनक-स्वरूप धवे जब आग ||१६||

जाके मन तुम करहु निवास, विनशि जाय सब विग्रह तास |
ज्यों महंत ढिंग आवे कोय, विग्रहमूल निवारे सोय ||१७||

करहिं विबुध जे आतमध्यान, तुम प्रभाव तें होय निदान |
जैसे नीर सुधा अनुमान, पीवत विष विकार की हान ||१८||

तुम भगवंत विमल गुणलीन, समल रूप मानहिं मतिहीन |
ज्यों पीलिया रोग दृग गहे, वर्ण विवर्ण शंख सों कहे ||१९||

(दोहा)

निकट रहत उपदेश सुन, तरुवर भयो ‘अशोक’ |
ज्यों रवि ऊगत जीव सब, प्रगट होत भुविलोक ||२०||

‘सुमन वृष्टि’ ज्यों सुर करहिं, हेठ बीठमुख सोहिं |
त्यों तुम सेवत सुमन जन, बंध अधोमुख होहिं ||२१||

उपजी तुम हिय उदधि तें, ‘वाणी’ सुधा समान |
जिहँ पीवत भविजन लहहिं, अजर अमर-पदथान ||२२||

कहहिं सार तिहुँ-लोक को, ये ‘सुर-चामर’ दोय |
भावसहित जो जिन नमहिं, तिहँ गति ऊरध होय ||२३||

‘सिंहासन’ गिरि मेरु सम, प्रभु धुनि गरजत घोर |
श्याम सुतनु घनरूप लखि, नाचत भविजन मोर ||२४||

छवि-हत होत अशोक-दल, तुम ‘भामंडल’ देख |
वीतराग के निकट रह, रहत न राग विशेष ||२५||

सीख कहे तिहुँ-लोक को, ये ‘सुर-दुंदुभि’ नाद |
शिवपथ-सारथ-वाह जिन, भजहु तजहु परमाद ||२६||

‘तीन छत्र‘ त्रिभुवन उदित, मुक्तागण छवि देत |
त्रिविध-रूप धर मनहु शशि, सेवत नखत-समेत ||२७||

(पद्धरि छन्द)

प्रभु तुम शरीर दुति रतन जेम,परताप पुंज जिम शुद्ध-हेम |
अतिधवल सुजस रूपा समान, तिनके गुण तीन विराजमान ||२८||

सेवहिं सुरेन्द्र कर नमत भाल, तिन सीस मुकुट तज देहिं माल |
तुम चरण लगत लहलहे प्रीति, नहिं रमहिं और जन सुमन रीति ||२९||

प्रभु भोग-विमुख तन करम-दाह, जन पार करत भवजल निवाह |
ज्यों माटी-कलश सुपक्व होय, ले भार अधोमुख तिरहिं तोय ||३०||

तुम महाराज निरधन निराश,तज तुम विभव सब जगप्रकाश |
अक्षर स्वभाव-सु लिखे न कोय, महिमा भगवंत अनंत सोय ||३१||

कोपियो कमठ निज बैर देख, तिन करी धूलि वरषा विशेष |
प्रभु तुम छाया नहिं भई हीन, सो भयो पापी लंपट मलीन ||३२||

गरजंत घोर घन अंधकार, चमकंत-विज्जु जल मूसल-धार |
वरषंत कमठ धर ध्यान रुद्र, दुस्तर करंत निज भव-समुद्र ||३३||

(वास्तु छन्द)

मेघमाली मेघमाली आप बल फोरि |
भेजे तुरत पिशाच-गण, नाथ-पास उपसर्ग कारण |
अग्नि-जाल झलकंत मुख, धुनिकरत जिमि मत्त वारण |
कालरूप विकराल-तन, मुंडमाल-हित कंठ |
ह्वे निशंक वह रंक निज, करे कर्म दृढ़-गंठ ||३४||

(चौपाई छन्द)

जे तुम चरण-कमल तिहुँकाल, सेवहिं तजि माया जंजाल |
भाव-भगति मन हरष-अपार, धन्य-धन्य जग तिन अवतार ||३५||

भवसागर में फिरत अजान, मैं तुव सुजस सुन्यो नहिं कान |
जो प्रभु-नाम-मंत्र मन धरे, ता सों विपति भुजंगम डरे ||३६||

मनवाँछित-फल जिनपद माहिं, मैं पूरब-भव पूजे नाहिं |
माया-मगन फिर्यो अज्ञान, करहिं रंक-जन मुझ अपमान ||३७||

मोहतिमिर छायो दृग मोहि, जन्मान्तर देख्यो नहिं तोहि |
जो दुर्जन मुझ संगति गहें, मरम छेद के कुवचन कहें ||३८||

सुन्यो कान जस पूजे पायँ, नैनन देख्यो रूप अघाय |
भक्ति हेतु न भयो चित चाव, दु:खदायक किरिया बिनभाव ||३९||

महाराज शरणागत पाल, पतित-उधारण दीनदयाल |
सुमिरन करहूँ नाय निज-शीश, मुझ दु:ख दूर करहु जगदीश ||40||

कर्म-निकंदन-महिमा सार, अशरण-शरण सुजस विस्तार |
नहिं सेये प्रभु तुमरे पाय, तो मुझ जन्म अकारथ जाय ||४१||

सुर-गन-वंदित दया-निधान, जग-तारण जगपति अनजान |
दु:ख-सागर तें मोहि निकासि, निर्भय-थान देहु सुख-रासि ||४२||

मैं तुम चरण कमल गुणगाय, बहु-विधि-भक्ति करी मनलाय |
जनम-जनम प्रभु पाऊँ तोहि, यह सेवाफल दीजे मोय ||४३||

(बेसरी छंद – षड्पद)

इहविधि श्री भगवंत, सुजस जे भविजन भाषहिं |
ते निज पुण्यभंडार, संचि चिर-पाप प्रणासहिं ||
रोम-रोम हुलसंति अंग प्रभु-गुण मन ध्यावहिं |
स्वर्ग संपदा भुंज वेगि पंचमगति पावहिं ||
यह कल्याणमंदिर कियो, कुमुदचंद्र की बुद्धि |
भाषा कहत ‘बनारसी’, कारण समकित-शुद्धि ||४४||

Comments

Popular posts from this blog

भक्तामर स्तोत्र (संस्कृत) || BHAKTAMAR STOTRA ( SANSKRIT )

श्री आदिनाथाय नमः भक्तामर - प्रणत - मौलि - मणि -प्रभाणा- मुद्योतकं दलित - पाप - तमो - वितानम्। सम्यक् -प्रणम्य जिन - पाद - युगं युगादा- वालम्बनं भव - जले पततां जनानाम्।। 1॥ य: संस्तुत: सकल - वाङ् मय - तत्त्व-बोधा- दुद्भूत-बुद्धि - पटुभि: सुर - लोक - नाथै:। स्तोत्रैर्जगत्- त्रितय - चित्त - हरैरुदारै:, स्तोष्ये किलाहमपि तं प्रथमं जिनेन्द्रम्॥ 2॥ >> भक्तामर स्तोत्र ( हिन्दी) || आदिपुरुष आदीश जिन, आदि सुविधि करतार ... || कविश्री पं. हेमराज >> भक्तामर स्तोत्र ( संस्कृत )-हिन्दी अर्थ अनुवाद सहित-with Hindi arth & English meaning- क्लिक करें.. https://forum.jinswara.com/uploads/default/original/2X/8/86ed1ca257da711804c348a294d65c8978c0634a.mp3 बुद्ध्या विनापि विबुधार्चित - पाद - पीठ! स्तोतुं समुद्यत - मतिर्विगत - त्रपोऽहम्। बालं विहाय जल-संस्थित-मिन्दु-बिम्ब- मन्य: क इच्छति जन: सहसा ग्रहीतुम् ॥ 3॥ वक्तुं गुणान्गुण -समुद्र ! शशाङ्क-कान्तान्, कस्ते क्षम: सुर - गुरु-प्रतिमोऽपि बुद्ध्या । कल्पान्त -काल - पवनोद्धत-...

सामायिक पाठ (प्रेम भाव हो सब जीवों से) | Samayik Path (Prem bhav ho sab jeevo me) Bhavana Battissi

प्रेम भाव हो सब जीवों से, गुणीजनों में हर्ष प्रभो। करुणा स्रोत बहे दुखियों पर,दुर्जन में मध्यस्थ विभो॥ 1॥ यह अनन्त बल शील आत्मा, हो शरीर से भिन्न प्रभो। ज्यों होती तलवार म्यान से, वह अनन्त बल दो मुझको॥ 2॥ सुख दुख बैरी बन्धु वर्ग में, काँच कनक में समता हो। वन उपवन प्रासाद कुटी में नहीं खेद, नहिं ममता हो॥ 3॥ जिस सुन्दर तम पथ पर चलकर, जीते मोह मान मन्मथ। वह सुन्दर पथ ही प्रभु मेरा, बना रहे अनुशीलन पथ॥ 4॥ एकेन्द्रिय आदिक जीवों की यदि मैंने हिंसा की हो। शुद्ध हृदय से कहता हूँ वह,निष्फल हो दुष्कृत्य विभो॥ 5॥ मोक्षमार्ग प्रतिकूल प्रवर्तन जो कुछ किया कषायों से। विपथ गमन सब कालुष मेरे, मिट जावें सद्भावों से॥ 6॥ चतुर वैद्य विष विक्षत करता, त्यों प्रभु मैं भी आदि उपान्त। अपनी निन्दा आलोचन से करता हूँ पापों को शान्त॥ 7॥ सत्य अहिंसादिक व्रत में भी मैंने हृदय मलीन किया। व्रत विपरीत प्रवर्तन करके शीलाचरण विलीन किय...

भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी/अंग्रेजी अनुवाद सहित) | Bhaktamar Strotra with Hindi meaning/arth and English Translation

 भक्तामर - प्रणत - मौलि - मणि -प्रभाणा- मुद्योतकं दलित - पाप - तमो - वितानम्। सम्यक् -प्रणम्य जिन - पाद - युगं युगादा- वालम्बनं भव - जले पततां जनानाम्।। 1॥ 1. झुके हुए भक्त देवो के मुकुट जड़ित मणियों की प्रथा को प्रकाशित करने वाले, पाप रुपी अंधकार के समुह को नष्ट करने वाले, कर्मयुग के प्रारम्भ में संसार समुन्द्र में डूबते हुए प्राणियों के लिये आलम्बन भूत जिनेन्द्रदेव के चरण युगल को मन वचन कार्य से प्रणाम करके । (मैं मुनि मानतुंग उनकी स्तुति करुँगा) When the Gods bow down at the feet of Bhagavan Rishabhdeva divine glow of his nails increases shininess of jewels of their crowns. Mere touch of his feet absolves the beings from sins. He who submits himself at these feet is saved from taking birth again and again. I offer my reverential salutations at the feet of Bhagavan Rishabhadeva, the first Tirthankar, the propagator of religion at the beginning of this era. य: संस्तुत: सकल - वाङ् मय - तत्त्व-बोधा- दुद्भूत-बुद्धि - पटुभि: सुर - लोक - नाथै:। स्तोत्रैर्जगत्- त्रितय - चित्त - ह...

कल्याण मन्दिर स्तोत्र || Shri Kalyan Mandir Stotra Sanskrit

कल्याण- मन्दिरमुदारमवद्य-भेदि भीताभय-प्रदमनिन्दितमङ्घ्रि- पद्मम् । संसार-सागर-निमज्जदशेषु-जन्तु - पोतायमानमभिनम्य जिनेश्वरस्य ॥१ ॥ यस्य स्वयं सुरगुरुर्गरिमाम्बुराशेः स्तोत्रं सुविस्तृत-मतिर्न विभुर्विधातुम् । तीर्थेश्वरस्य कमठ-स्मय- धूमकेतो- स्तस्याहमेष किल संस्तवनं करष्येि ॥ २ ॥ सामान्यतोऽपि तव वर्णयितुं स्वरूप- मस्मादृशः कथमधीश भवन्त्यधीशाः । धृष्टोऽपि कौशिक- शिशुर्यदि वा दिवान्धो रूपं प्ररूपयति किं किल घर्मरश्मेः ॥३ ॥ मोह-क्षयादनुभवन्नपि नाथ मर्त्यो नूनं गुणान्गणयितुं न तव क्षमेत। कल्पान्त-वान्त- पयसः प्रकटोऽपि यस्मा- मीयेत केन जलधेर्ननु रत्नराशिः ॥४ ॥ अभ्युद्यतोऽस्मि तव नाथ जडाशयोऽपि कर्तुं स्तवं लसदसंख्य-गुणाकरस्य । बालोऽपि किं न निज- बाहु-युगं वितत्य विस्तीर्णतां कथयति स्वधियाम्बुराशेः ॥५ ॥ ये योगिनामपि न यान्ति गुणास्तवेश वक्तुं कथं भवति तेषु ममावकाशः। जाता तदेवमसमीक्षित-कारितेयं जल्पन्ति वा निज-गिरा ननु पक्षिणोऽपि ॥६॥ आस्तामचिन्त्य - महिमा जिन संस्तवस्ते नामापि पाति भवतो भवतो जगन्ति । तीव्रातपोपहत- पान्थ-जनान्निदाघे प्रीणाति पद्म-सरसः सरसोऽनिलोऽपि ॥७॥ द्वर्तिनि त्वयि विभो ...

BHAKTAMAR STOTRA MAHIMA / भक्तामर-स्तोत्र महिमा

पं. हीरालाल जैन ‘कौशल’ श्री भक्तामर का पाठ, करो नित प्रात, भक्ति मन लाई | सब संकट जायँ नशाई || जो ज्ञान-मान-मतवारे थे, मुनि मानतुङ्ग से हारे थे | चतुराई से उनने नृपति लिया बहकाई। सब संकट जायँ नशाई ||१|| मुनि जी को नृपति बुलाया था, सैनिक जा हुक्म सुनाया था | मुनि-वीतराग को आज्ञा नहीं सुहाई। सब संकट जायँ नशाई ||२|| उपसर्ग घोर तब आया था, बलपूर्वक पकड़ मंगाया था | हथकड़ी बेड़ियों से तन दिया बंधाई। सब संकट जायँ नशाई ||३|| मुनि कारागृह भिजवाये थे, अड़तालिस ताले लगाये थे | क्रोधित नृप बाहर पहरा दिया बिठाई। सब संकट जायँ नशाई ||४|| मुनि शांतभाव अपनाया था, श्री आदिनाथ को ध्याया था | हो ध्यान-मग्न ‘भक्तामर’ दिया बनाई। सब संकट जायँ नशाई ||५|| सब बंधन टूट गये मुनि के, ताले सब स्वयं खुले उनके | कारागृह से आ बाहर दिये दिखाई। सब संकट जायँ नशाई ||६|| राजा नत होकर आया था, अपराध क्षमा करवाया था | मुनि के चरणों में अनुपम-भक्ति दिखाई। सब संकट जायँ नशाई ||७|| जो पाठ भक्ति से करता है, नित ऋभष-चरण चित धरता है | जो ऋद्धि-मंत्र का विधिवत् जाप कराई। सब संकट...

लघु शांतिधारा - Laghu Shanti-Dhara

||लघुशांतिधारा || ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! श्री वीतरागाय नमः ! ॐ नमो अर्हते भगवते श्रीमते, श्री पार्श्वतीर्थंकराय, द्वादश-गण-परिवेष्टिताय, शुक्लध्यान पवित्राय,सर्वज्ञाय, स्वयंभुवे, सिद्धाय, बुद्धाय, परमात्मने, परमसुखाय, त्रैलोकमाही व्यप्ताय, अनंत-संसार-चक्र-परिमर्दनाय, अनंत दर्शनाय, अनंत ज्ञानाय, अनंतवीर्याय, अनंत सुखाय सिद्धाय, बुद्धाय, त्रिलोकवशंकराय, सत्यज्ञानाय, सत्यब्राह्मने, धरणेन्द्र फणामंडल मन्डिताय, ऋषि- आर्यिका,श्रावक-श्राविका-प्रमुख-चतुर्संघ-उपसर्ग विनाशनाय, घाती कर्म विनाशनाय, अघातीकर्म विनाशनाय, अप्वायाम(छिंद छिन्दे भिंद-भिंदे), मृत्यु (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), अतिकामम (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), रतिकामम (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), क्रोधं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), आग्निभयम (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), सर्व शत्रु भयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्वोप्सर्गम(छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व विघ्नं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व भयं(छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व राजभयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्वचोरभयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे...

भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी) || BHAKTAMAR STOTRA (HINDI

|| भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी) ||  कविश्री पं. हेमराज आदिपुरुष आदीश जिन, आदि सुविधि करतार | धरम-धुरंधर परमगुरु, नमूं आदि अवतार || (चौपाई छन्द) सुर-नत-मुकुट रतन-छवि करें, अंतर पाप-तिमिर सब हरें । जिनपद वंदूं मन वच काय, भव-जल-पतित उधरन-सहाय ।।१।। श्रुत-पारग इंद्रादिक देव, जाकी थुति कीनी कर सेव | शब्द मनोहर अरथ विशाल, तिन प्रभु की वरनूं गुन-माल ||२|| विबुध-वंद्य-पद मैं मति-हीन, हो निलज्ज थुति मनसा कीन | जल-प्रतिबिंब बुद्ध को गहे, शशिमंडल बालक ही चहे ||३|| गुन-समुद्र तुम गुन अविकार, कहत न सुर-गुरु पावें पार | प्रलय-पवन-उद्धत जल-जंतु, जलधि तिरे को भुज बलवंतु ||४|| सो मैं शक्ति-हीन थुति करूँ, भक्ति-भाव-वश कछु नहिं डरूँ | ज्यों मृगि निज-सुत पालन हेत, मृगपति सन्मुख जाय अचेत ||५|| मैं शठ सुधी-हँसन को धाम, मुझ तव भक्ति बुलावे राम | ज्यों पिक अंब-कली परभाव, मधु-ऋतु मधुर करे आराव ||६|| तुम जस जंपत जन छिन माँहिं, जनम-जनम के पाप नशाहिं | ज्यों रवि उगे फटे ततकाल, अलिवत् नील निशा-तम-जाल ||७|| तव प्रभाव तें कहूँ विचार, होसी यह थुति जन-मन-हार | ...

बारह भावना (राजा राणा छत्रपति) || BARAH BHAVNA ( Raja rana chatrapati)

|| बारह भावना ||  कविश्री भूध्ररदास (अनित्य भावना) राजा राणा छत्रपति, हाथिन के असवार | मरना सबको एक दिन, अपनी-अपनी बार ||१|| (अशरण भावना) दल-बल देवी-देवता, मात-पिता-परिवार | मरती-बिरिया जीव को, कोई न राखनहार ||२|| (संसार भावना) दाम-बिना निर्धन दु:खी, तृष्णावश धनवान | कहूँ न सुख संसार में, सब जग देख्यो छान ||३|| (एकत्व भावना) आप अकेला अवतरे, मरे अकेला होय | यों कबहूँ इस जीव को, साथी-सगा न कोय ||४|| (अन्यत्व भावना) जहाँ देह अपनी नहीं, तहाँ न अपना कोय | घर-संपति पर प्रगट ये, पर हैं परिजन लोय ||५|| (अशुचि भावना) दिपे चाम-चादर-मढ़ी, हाड़-पींजरा देह | भीतर या-सम जगत् में, अवर नहीं घिन-गेह ||६|| (आस्रव भावना) मोह-नींद के जोर, जगवासी घूमें सदा | कर्म-चोर चहुँ-ओर, सरवस लूटें सुध नहीं ||७|| (संवर भावना) सतगुरु देय जगाय, मोह-नींद जब उपशमे | तब कछु बने उपाय, कर्म-चोर आवत रुकें || (निर्जरा भावना) ज्ञान-दीप तप-तेल भर, घर शोधें भ्रम-छोर | या-विध बिन निकसे नहीं, पैठे पूरब-चोर ||८|| पंच-महाव्रत संचरण, समिति पंच-परकार | ...

छहढाला -श्री दौलतराम जी || Chah Dhala , Chahdhala

छहढाला | Chahdhala -----पहली ढाल----- तीन भुवन में सार, वीतराग विज्ञानता । शिवस्वरूप शिवकार, नमहुँ त्रियोग सम्हारिकैं॥ जे त्रिभुवन में जीव अनन्त, सुख चाहैं दु:खतैं भयवन्त । तातैं दु:खहारी सुखकार, कहैं सीख गुरु करुणा धार॥(1) ताहि सुनो भवि मन थिर आन, जो चाहो अपनो कल्यान। मोह-महामद पियो अनादि, भूल आपको भरमत वादि॥(2) तास भ्रमण की है बहु कथा, पै कछु कहूँ कही मुनि यथा। काल अनन्त निगोद मंझार, बीत्यो एकेन्द्री-तन धार॥(3) एक श्वास में अठदस बार, जन्म्यो मर्यो भर्यो दु:ख भार। निकसि भूमि-जल-पावकभयो,पवन-प्रत्येक वनस्पति थयो॥(4) दुर्लभ लहि ज्यों चिन्तामणि, त्यों पर्याय लही त्रसतणी। लट पिपीलि अलि आदि शरीर, धरिधरि मर्यो सही बहुपीर॥(5) कबहूँ पंचेन्द्रिय पशु भयो, मन बिन निपट अज्ञानी थयो। सिंहादिक सैनी ह्वै क्रूर, निबल-पशु हति खाये भूर॥(6) कबहूँ आप भयो बलहीन, सबलनि करि खायो अतिदीन। छेदन भेदन भूख पियास, भार वहन हिम आतप त्रास ॥(7) वध-बन्धन आदिक दु:ख घने, कोटि जीभतैं जात न भने । अति संक्लेश-भावतैं मर्यो, घोर श्वभ्र-सागर में पर्यो॥(8) तहाँ भूमि परसत दु:ख इसो, बिच्छू सहस डसै ...