Skip to main content

निर्वाण भक्ति | Nirvad Bhakti

(ज्ञानोदय छन्द)
अतुल रहा है अचल रहा है विपुल रहा है विमल रहा।
निरा निरामय निरुपम शिवसुख मिला वीर को सबल रहा।
नर - नागेन्द्रों खगपतियों से अमरेन्द्रों से वन्दित हैं।
भूतेन्द्रों से यक्षेन्द्रों से, कुबेर से अभिनन्दित हैं॥ १॥

औरों का वह भाग्य कहाँ है पाँच-पाँच कल्याण गहे।
भविक जनों को तुष्टि दिलाते वर्धमान वरदान रहे।
तीन लोक के आप परम गुरु पाप मात्र से दूर रहे।
स्तवन करूँ तव भाव-भक्ति से पुण्य भाव का पूर रहे॥ २॥

दीर्घ दिव्य सुख-भोग भोगते पुष्पोत्तर के स्वामी हो।
आयु पूर्णकर अच्युत से च्युत हो शिवसुख परिणामी हो।
आषाढ़ी के शुक्लपक्ष की छटी छठी तिथि में उतरे।
हस्तोत्तर के मध्य शशी है नभ में तारकगण बिखरे॥ ३॥

विदेहनामा कुण्डपुरी है प्रतिभा - रत इस भारत में।
प्रियंकारिणी देवी त्रिशला सेवारत सिद्धारथ में।
शुभफल देने वाले सोलह स्वप्नों को तो दिया दिखा।
वैभवशाली यहाँ गर्भ में बालक आया दिया दिखा॥ ४॥

चैत्र मास है शुक्लपक्ष है तेरस का शुभ दिवस रहा
महावीर का धीर वीर का जनम हुआ यश बरस रहा।
तभी उत्तरा फाल्गुनि पर था शशाक का भी संग रहा।
शेष सौम्य ग्रह निज उत्तम पद गहे लग्न भी चंग रहा॥ ५॥

अगला दिन वह चतुर्दशी का हस्ताश्रित है सोम रहा।
उषाकाल से प्रथम याम में शान्त-शान्त भू-व्योम रहा।
पाण्डुक की शुचि मणी शिला पर बिठा वीर को इन्द्रों ने।
न्हवन कराया रत्नघटों से देखा उस को देवों ने॥ ६॥

तीन दशक तक कुमार रहकर अनन्त गुण से खिले हुये।
भोगों उपभोगों को भोगा देवों से जो मिले हुये।
तभी यकायक उदासीन से अनासक्त हो विषयों से।
और वीर ये सम्बोधित हो ब्रह्मलोक के ऋषियों से॥ ७॥

झालर झूमर मणियां लटकी झरझुर-झरझुर रूपवती।
चन्द्रप्रभा यह दिव्य पालिका रची हुई बहुकूटवती।
वीर हुये आरुढ़ इसी पर कुण्डपुरी से निकल गये।
वीतराग को राग देखता जन-जन परिजन विकल हुये॥ ८॥

मगशिर का यह मास रहा है और कृष्ण का पक्ष रहा।
यथा जन्म में हस्तोत्तर के मध्य शशी अध्यक्ष रहा।
दशमी का मध्याह्न काल है बेले का संकल्प किया।
वीर आप जिन बने दिगम्बर मन को चिर अविकल्प किया॥

ग्राम नगर में प्रतिपट्टण में पुर - गोपुर में गोकुल में।
अनियत विहार करते प्रतिदिन निर्जन जन-जन संकुल में।
द्वादश वर्षों द्वादश विध तप उग्र-उग्रतर तपते हैं।
अमर समर सब जिन्हें पूजते कष्टों में ना कँपते हैं॥ १०॥

ऋजुकूला सरिता के तट पर बसा जृंभिका गाँव रहा।
शिला बिछी है सहज सदी से शाल वृक्ष की छाँव जहाँ।
खड़े हुये मध्याह्न काल में दो दिन के उपवास लिए।
आत्मध्यान में लीन हुये हैं तन का ना अहसास किये॥ ११॥

तिथि दशमी वैशाख मास है शुक्लपक्ष का स्वागत है।
हस्तोत्तर के मध्य शशी है शान्त कान्ति से भास्वत है।
क्षपक श्रेणी पर वीर चढ़ गये निर्भय हो भव-भीत हुये।
घाति-घात कर दिव्य बोध को पाये, मृदु नवनीत हुये॥ १२॥

नयन मनोहर हर दिल हरते हर्षित हो प्रति अंग यहाँ।
महावीर वैभारगिरि पर लाये चउविध संघ महा।
श्रमण-श्रमणियाँ तथा श्राविका-श्रावकगण सागारों में।
गौतम गणधर प्रमुख रहे हैं ऋषि यति मुनि अनगारों में॥ १३॥

दुम-दुम-दुम-दुम दुंदुभि बजना दिव्यध्वनी का वह खिरना।
सुरभित सुमनावलि का गिरना चउसठ चामर का ढुरना।
तीन छत्र का सिर पर फिरना औ भामण्डल का घिरना।
स्फटिक मणी का सिंहासन सो अशोक तरु का भी तनना।
समवसरण में प्रातिहार्य का हुआ वीर को यूँ मिलना॥ १४॥

सागारों को ग्यारह प्रतिमाओं का है उपदेश दिया।
अनगारों को क्षमादि दशविध धर्मों का निर्देश दिया।
इस विध धर्मामृत की वर्षा करते विहार करते हैं।
तीस वर्ष तक वीर निरन्तर जग का सुधार करते हैं॥ १५॥

कई सरोवर परिसर जिनमें भांति-भांति के कमल खिले।
तरह-तरह के लघु गुरु तरुवर फूले महके सफल फले।
अमर रमे रमणीय मनोरम पावानगरी उपवन में।
बाह्य खड़े जिन तनूत्सर्ग में भीतर में तो चेतन में॥ १६॥

कार्तिक का यह मास रहा है तथा कृष्ण का पक्ष रहा।
कृष्ण पक्ष की अन्तिम तिथि है स्वाती का तो ऋक्ष रहा।
शेष रहे थे चउकर्मों को वद्र्धमान ने नष्ट किया।
अजर अमर बन अक्षयसुख से आतम को परिपुष्ट किया॥ १७॥

प्राप्त किया निर्वाण दशा को वीर चले शिव-धाम गये।
ज्ञात किया बस इन्द्र उतरते धरती पर जिन नाम लिये।
धरती दुर्लभ देवदारु है स्वर्ग सुलभ लहु-चन्दन है।
कालागुरु गोशीर्ष साथ है लाये सुरभित नन्दन है॥ १८॥

धूप फलों से जिनवर तन का गणधर का अर्चन करके।
अनलेन्द्रों के मुकुट अनल से जला वीर तन पल भर में।
वैमानिक सुर तो स्वर्गों में ज्योतिष नभ में यानों में।
व्यंतर बिखरे निज निज वन में शेष गये बस भवनों में॥ १९॥

इस विध दोनों संध्याओं में तन से मन से भाषा से।
वद्र्धमान का स्तोत्र पाठ जो करते हैं बिन आशा से।
देव लोक में मनुज लोक में अनन्य दुर्लभ सुख पाते।
और अन्त में शिवपद पाते किन्तु लौटकर ना आते॥ २०॥

गणधर देवों श्रुतपारों के तीर्थकरों के अन्त जहाँ।
वहीं बनी निर्वाणभूमियाँ भारत सो यशवन्त रहा।
शुद्ध वचन से मन से तन से नमन उन्हें शत बार करूँ।
स्तवन उन्हीं का करुँ आज मैं बार-बार जयकार करूँ ॥ २१॥

प्रथम तीर्थकर महामना वे पूर्ण-शील से युक्त हुये।
शैल-शिखर कैलाश जहाँ पर कर्म-काय से मुक्त हुये।
चम्पापुर में वासुपूज्य ये परम पूज्य पद पाये हैं।
राग-रहित हो बन्ध-रहित हो अपनी धी में आये हैं ॥ २२॥

जिसको पाने स्वर्गों में भी देवलोक भी तरस रहे।
साधु गवेषक बने उसी के इसीलिए कट दिवस रहे।
ऊर्जयन्त गिरनारगिरि पर निज में निज को साध लिया।
अरिष्ट नेमी कर्म नष्टकर सिद्धि सुधा का स्वाद लिया॥ २३॥

पावापुर के बाहर आते विशाल उन्नत थान रहा।
जिसको घेरे कमल-सरोवर नन्दन-सा छविमान रहा।
यहीं पाप धो धवलिम होकर वर्धमान निर्वाण गहे।
पूजूँ वन्दूँ अर्चन करलूँ ज्ञानोदय गुणखान रहे॥ २४॥

मोह मल्ल को जीत लिया जो बीस तीर्थकर शेष रहे।
ज्ञान-भानु से किया प्रकाशित त्रिभुवन को अनिमेष रहे।
तीर्थराज सम्मेदाचल पर योगों का प्रतिकार किया।
असीम सुख में डूब गये फिर भवसागर का पार लिया॥ २५॥

विहार रोके चउदह दिन तक वृषभदेव फिर मुक्त हुये।
वर्धमान को लगे दिवस दो अयोग बनकर गुप्त हुये।
शेष तीर्थकर तनूत्सर्ग में एक मास तक शान्त रहे।
सयोगपन तज अयोगगुण पा लोकशिखर का प्रान्त गहे॥ २६॥

वचनमयी थुदि कुसुमों से जो मालाओं का बना-बना।
मानस-कर से दिशा दिशा में बिखरायें हम सुहावना।
इन तीर्थों की परिक्रमा भी सादर सविनय सदा करें।
यही प्रार्थना किन्तु करें हम सिद्धि मिले आपदा टरे॥ २७॥

पक्षपात तज कर्मपक्ष पर पाण्डव तीनों टूट पड़े।
शत्रुंजयगिरि पर शत्रुंजय बने बन्ध से छूट पड़े।
तुंगीगिरि पर अंग-रहित हो राम सदा अभिराम बने।
नदी तीर पर स्वर्णभद्र मुनि बने सिद्ध विधिकाम हने॥ २८॥

सिद्धकूट वैभार तुंग पर श्रमणाचल विपुलाचल में।
पावन कुण्डलगिरि पर मुक्तागिरि पर श्री विंध्याचल में।
तप के साधन द्रोणागिरि पर पौदनपुर के अंचल में।
सिंह दहाड़े सह्याचल में दुर्गम बलाहकाचल में॥ २९॥

गजदल टहले गजपंथा में हिम गिरता हिमगिरिवर में।
दंडात्मक पृथुसार यष्टि में पूज्य प्रतिष्ठक भूधर में।
साधु-साधना करते बनते निर्मल पंचमगति पाते।
स्थान हुये ये प्रसिद्ध-जग में करलूँ इनकी थुदि तातैं॥ ३०॥

पुण्य पुरुष ये जहाँ विचरते पुजती धरती माटी है।
आटे में गुड़ मिलता जैसे और मधुरता आती है॥ ३१॥

गणधर देवों अरहन्तों की मौनमना मुनिराजों की।
कहीं गईं निर्वाणभूमियाँ मुझसे कुछ गिरिराजों की।
विजितमना जिन शान्तमना मुनि जो हैं भय से दूर सदा।
यही प्रार्थना मेरी उनसे सद्गति दें सुख पूर सुधा॥ ३२॥

वृषभ वृषभ का चिन्ह अजित का गज संभव का घोट रहा।
अभिनन्दन का वानर माना और सुमति का कोक रहा।
छटे सातवें अष्टम जिन का सरोज स्वस्तिक चन्दा है।
नवम दशम ग्यारहवें जिन का मकर कल्पतरु गेंडा है॥ ३३॥

वासुपूज्य का भैंसा सूकर विमलनाथ का औ सेही।
अनन्त का है वज्र धर्म का शान्तिनाथ का मृगदेही।
कुन्थु अरह का अज मीना है कलश मल्लि का कूर्म रहा।
मुनिसुव्रत का नमी नेमि का नील कमल है शंख रहा।
पाश्र्वनाथ का नाग रहा है वर्धमान का सिंह रहा॥ ३४॥

उग्रवंश के पाश्र्वनाथ हैं नाथवंश के वीर रहे।
मुनिसुव्रत और नेमिनाथ हैं यदुवंशी हैं धीर रहे।
कुरुवंशी हैं शान्तिनाथ हैं कुन्थुनाथ अरनाथ रहे।
रहे शेष इक्ष्वाकुवंश के इन पद में मम माथ रहे॥ ३५॥

(दोहा)
निर्वाणों की भक्ति का करके कायोत्सर्ग।
आलोचन उसका करूँ ! ले प्रभु ! तव संसर्ग॥ ३६॥

काल बीतता चतुर्थ में जब पक्ष नवासी शेष रहे।
कार्तिक कृष्णा चतुर्दशी के सौ सौ श्वाँसें शेष रहे॥
भोर स्वाति की पावा में है वर्धमान शिव-धाम गये
देव चतुर्विध साथ स्वजन ले लो आते जिन नाम लिये॥ ३७॥

दिव्यगन्ध ले, दिव्य दीप ले, दिव्य-दिव्य ले सुमनलता।
दिव्य चूर्ण ले, दिव्य न्हवन ले, दिव्य-दिव्य ले वसन तथा।
अर्चन, पूजन, वन्दन करते, करते नियमित नमन सभी।
निर्वाणक कल्याण मनाकर करते निज घर गमन तभी॥ ३८॥

सिद्धभूमियों को नित मैं भी यही भाव निर्मल करके
अर्चन पूजन वन्दन करता प्रणाम करता झुक करके।
कष्ट दूर हो कर्म चूर हो बोधि लाभ हो सद्गति हो।
वीर-मरण हो जिनपद मुझको मिले सामने सन्मति ओ!॥३९॥

Comments

Popular posts from this blog

भक्तामर स्तोत्र (संस्कृत) || BHAKTAMAR STOTRA ( SANSKRIT )

श्री आदिनाथाय नमः भक्तामर - प्रणत - मौलि - मणि -प्रभाणा- मुद्योतकं दलित - पाप - तमो - वितानम्। सम्यक् -प्रणम्य जिन - पाद - युगं युगादा- वालम्बनं भव - जले पततां जनानाम्।। 1॥ य: संस्तुत: सकल - वाङ् मय - तत्त्व-बोधा- दुद्भूत-बुद्धि - पटुभि: सुर - लोक - नाथै:। स्तोत्रैर्जगत्- त्रितय - चित्त - हरैरुदारै:, स्तोष्ये किलाहमपि तं प्रथमं जिनेन्द्रम्॥ 2॥ >> भक्तामर स्तोत्र ( हिन्दी) || आदिपुरुष आदीश जिन, आदि सुविधि करतार ... || कविश्री पं. हेमराज >> भक्तामर स्तोत्र ( संस्कृत )-हिन्दी अर्थ अनुवाद सहित-with Hindi arth & English meaning- क्लिक करें.. https://forum.jinswara.com/uploads/default/original/2X/8/86ed1ca257da711804c348a294d65c8978c0634a.mp3 बुद्ध्या विनापि विबुधार्चित - पाद - पीठ! स्तोतुं समुद्यत - मतिर्विगत - त्रपोऽहम्। बालं विहाय जल-संस्थित-मिन्दु-बिम्ब- मन्य: क इच्छति जन: सहसा ग्रहीतुम् ॥ 3॥ वक्तुं गुणान्गुण -समुद्र ! शशाङ्क-कान्तान्, कस्ते क्षम: सुर - गुरु-प्रतिमोऽपि बुद्ध्या । कल्पान्त -काल - पवनोद्धत-...

सामायिक पाठ (प्रेम भाव हो सब जीवों से) | Samayik Path (Prem bhav ho sab jeevo me) Bhavana Battissi

प्रेम भाव हो सब जीवों से, गुणीजनों में हर्ष प्रभो। करुणा स्रोत बहे दुखियों पर,दुर्जन में मध्यस्थ विभो॥ 1॥ यह अनन्त बल शील आत्मा, हो शरीर से भिन्न प्रभो। ज्यों होती तलवार म्यान से, वह अनन्त बल दो मुझको॥ 2॥ सुख दुख बैरी बन्धु वर्ग में, काँच कनक में समता हो। वन उपवन प्रासाद कुटी में नहीं खेद, नहिं ममता हो॥ 3॥ जिस सुन्दर तम पथ पर चलकर, जीते मोह मान मन्मथ। वह सुन्दर पथ ही प्रभु मेरा, बना रहे अनुशीलन पथ॥ 4॥ एकेन्द्रिय आदिक जीवों की यदि मैंने हिंसा की हो। शुद्ध हृदय से कहता हूँ वह,निष्फल हो दुष्कृत्य विभो॥ 5॥ मोक्षमार्ग प्रतिकूल प्रवर्तन जो कुछ किया कषायों से। विपथ गमन सब कालुष मेरे, मिट जावें सद्भावों से॥ 6॥ चतुर वैद्य विष विक्षत करता, त्यों प्रभु मैं भी आदि उपान्त। अपनी निन्दा आलोचन से करता हूँ पापों को शान्त॥ 7॥ सत्य अहिंसादिक व्रत में भी मैंने हृदय मलीन किया। व्रत विपरीत प्रवर्तन करके शीलाचरण विलीन किय...

भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी/अंग्रेजी अनुवाद सहित) | Bhaktamar Strotra with Hindi meaning/arth and English Translation

 भक्तामर - प्रणत - मौलि - मणि -प्रभाणा- मुद्योतकं दलित - पाप - तमो - वितानम्। सम्यक् -प्रणम्य जिन - पाद - युगं युगादा- वालम्बनं भव - जले पततां जनानाम्।। 1॥ 1. झुके हुए भक्त देवो के मुकुट जड़ित मणियों की प्रथा को प्रकाशित करने वाले, पाप रुपी अंधकार के समुह को नष्ट करने वाले, कर्मयुग के प्रारम्भ में संसार समुन्द्र में डूबते हुए प्राणियों के लिये आलम्बन भूत जिनेन्द्रदेव के चरण युगल को मन वचन कार्य से प्रणाम करके । (मैं मुनि मानतुंग उनकी स्तुति करुँगा) When the Gods bow down at the feet of Bhagavan Rishabhdeva divine glow of his nails increases shininess of jewels of their crowns. Mere touch of his feet absolves the beings from sins. He who submits himself at these feet is saved from taking birth again and again. I offer my reverential salutations at the feet of Bhagavan Rishabhadeva, the first Tirthankar, the propagator of religion at the beginning of this era. य: संस्तुत: सकल - वाङ् मय - तत्त्व-बोधा- दुद्भूत-बुद्धि - पटुभि: सुर - लोक - नाथै:। स्तोत्रैर्जगत्- त्रितय - चित्त - ह...

कल्याण मन्दिर स्तोत्र || Shri Kalyan Mandir Stotra Sanskrit

कल्याण- मन्दिरमुदारमवद्य-भेदि भीताभय-प्रदमनिन्दितमङ्घ्रि- पद्मम् । संसार-सागर-निमज्जदशेषु-जन्तु - पोतायमानमभिनम्य जिनेश्वरस्य ॥१ ॥ यस्य स्वयं सुरगुरुर्गरिमाम्बुराशेः स्तोत्रं सुविस्तृत-मतिर्न विभुर्विधातुम् । तीर्थेश्वरस्य कमठ-स्मय- धूमकेतो- स्तस्याहमेष किल संस्तवनं करष्येि ॥ २ ॥ सामान्यतोऽपि तव वर्णयितुं स्वरूप- मस्मादृशः कथमधीश भवन्त्यधीशाः । धृष्टोऽपि कौशिक- शिशुर्यदि वा दिवान्धो रूपं प्ररूपयति किं किल घर्मरश्मेः ॥३ ॥ मोह-क्षयादनुभवन्नपि नाथ मर्त्यो नूनं गुणान्गणयितुं न तव क्षमेत। कल्पान्त-वान्त- पयसः प्रकटोऽपि यस्मा- मीयेत केन जलधेर्ननु रत्नराशिः ॥४ ॥ अभ्युद्यतोऽस्मि तव नाथ जडाशयोऽपि कर्तुं स्तवं लसदसंख्य-गुणाकरस्य । बालोऽपि किं न निज- बाहु-युगं वितत्य विस्तीर्णतां कथयति स्वधियाम्बुराशेः ॥५ ॥ ये योगिनामपि न यान्ति गुणास्तवेश वक्तुं कथं भवति तेषु ममावकाशः। जाता तदेवमसमीक्षित-कारितेयं जल्पन्ति वा निज-गिरा ननु पक्षिणोऽपि ॥६॥ आस्तामचिन्त्य - महिमा जिन संस्तवस्ते नामापि पाति भवतो भवतो जगन्ति । तीव्रातपोपहत- पान्थ-जनान्निदाघे प्रीणाति पद्म-सरसः सरसोऽनिलोऽपि ॥७॥ द्वर्तिनि त्वयि विभो ...

लघु शांतिधारा - Laghu Shanti-Dhara

||लघुशांतिधारा || ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! श्री वीतरागाय नमः ! ॐ नमो अर्हते भगवते श्रीमते, श्री पार्श्वतीर्थंकराय, द्वादश-गण-परिवेष्टिताय, शुक्लध्यान पवित्राय,सर्वज्ञाय, स्वयंभुवे, सिद्धाय, बुद्धाय, परमात्मने, परमसुखाय, त्रैलोकमाही व्यप्ताय, अनंत-संसार-चक्र-परिमर्दनाय, अनंत दर्शनाय, अनंत ज्ञानाय, अनंतवीर्याय, अनंत सुखाय सिद्धाय, बुद्धाय, त्रिलोकवशंकराय, सत्यज्ञानाय, सत्यब्राह्मने, धरणेन्द्र फणामंडल मन्डिताय, ऋषि- आर्यिका,श्रावक-श्राविका-प्रमुख-चतुर्संघ-उपसर्ग विनाशनाय, घाती कर्म विनाशनाय, अघातीकर्म विनाशनाय, अप्वायाम(छिंद छिन्दे भिंद-भिंदे), मृत्यु (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), अतिकामम (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), रतिकामम (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), क्रोधं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), आग्निभयम (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), सर्व शत्रु भयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्वोप्सर्गम(छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व विघ्नं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व भयं(छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व राजभयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्वचोरभयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे...

बारह भावना (राजा राणा छत्रपति) || BARAH BHAVNA ( Raja rana chatrapati)

|| बारह भावना ||  कविश्री भूध्ररदास (अनित्य भावना) राजा राणा छत्रपति, हाथिन के असवार | मरना सबको एक दिन, अपनी-अपनी बार ||१|| (अशरण भावना) दल-बल देवी-देवता, मात-पिता-परिवार | मरती-बिरिया जीव को, कोई न राखनहार ||२|| (संसार भावना) दाम-बिना निर्धन दु:खी, तृष्णावश धनवान | कहूँ न सुख संसार में, सब जग देख्यो छान ||३|| (एकत्व भावना) आप अकेला अवतरे, मरे अकेला होय | यों कबहूँ इस जीव को, साथी-सगा न कोय ||४|| (अन्यत्व भावना) जहाँ देह अपनी नहीं, तहाँ न अपना कोय | घर-संपति पर प्रगट ये, पर हैं परिजन लोय ||५|| (अशुचि भावना) दिपे चाम-चादर-मढ़ी, हाड़-पींजरा देह | भीतर या-सम जगत् में, अवर नहीं घिन-गेह ||६|| (आस्रव भावना) मोह-नींद के जोर, जगवासी घूमें सदा | कर्म-चोर चहुँ-ओर, सरवस लूटें सुध नहीं ||७|| (संवर भावना) सतगुरु देय जगाय, मोह-नींद जब उपशमे | तब कछु बने उपाय, कर्म-चोर आवत रुकें || (निर्जरा भावना) ज्ञान-दीप तप-तेल भर, घर शोधें भ्रम-छोर | या-विध बिन निकसे नहीं, पैठे पूरब-चोर ||८|| पंच-महाव्रत संचरण, समिति पंच-परकार | ...

छहढाला -श्री दौलतराम जी || Chah Dhala , Chahdhala

छहढाला | Chahdhala -----पहली ढाल----- तीन भुवन में सार, वीतराग विज्ञानता । शिवस्वरूप शिवकार, नमहुँ त्रियोग सम्हारिकैं॥ जे त्रिभुवन में जीव अनन्त, सुख चाहैं दु:खतैं भयवन्त । तातैं दु:खहारी सुखकार, कहैं सीख गुरु करुणा धार॥(1) ताहि सुनो भवि मन थिर आन, जो चाहो अपनो कल्यान। मोह-महामद पियो अनादि, भूल आपको भरमत वादि॥(2) तास भ्रमण की है बहु कथा, पै कछु कहूँ कही मुनि यथा। काल अनन्त निगोद मंझार, बीत्यो एकेन्द्री-तन धार॥(3) एक श्वास में अठदस बार, जन्म्यो मर्यो भर्यो दु:ख भार। निकसि भूमि-जल-पावकभयो,पवन-प्रत्येक वनस्पति थयो॥(4) दुर्लभ लहि ज्यों चिन्तामणि, त्यों पर्याय लही त्रसतणी। लट पिपीलि अलि आदि शरीर, धरिधरि मर्यो सही बहुपीर॥(5) कबहूँ पंचेन्द्रिय पशु भयो, मन बिन निपट अज्ञानी थयो। सिंहादिक सैनी ह्वै क्रूर, निबल-पशु हति खाये भूर॥(6) कबहूँ आप भयो बलहीन, सबलनि करि खायो अतिदीन। छेदन भेदन भूख पियास, भार वहन हिम आतप त्रास ॥(7) वध-बन्धन आदिक दु:ख घने, कोटि जीभतैं जात न भने । अति संक्लेश-भावतैं मर्यो, घोर श्वभ्र-सागर में पर्यो॥(8) तहाँ भूमि परसत दु:ख इसो, बिच्छू सहस डसै ...

BHAKTAMAR STOTRA MAHIMA / भक्तामर-स्तोत्र महिमा

पं. हीरालाल जैन ‘कौशल’ श्री भक्तामर का पाठ, करो नित प्रात, भक्ति मन लाई | सब संकट जायँ नशाई || जो ज्ञान-मान-मतवारे थे, मुनि मानतुङ्ग से हारे थे | चतुराई से उनने नृपति लिया बहकाई। सब संकट जायँ नशाई ||१|| मुनि जी को नृपति बुलाया था, सैनिक जा हुक्म सुनाया था | मुनि-वीतराग को आज्ञा नहीं सुहाई। सब संकट जायँ नशाई ||२|| उपसर्ग घोर तब आया था, बलपूर्वक पकड़ मंगाया था | हथकड़ी बेड़ियों से तन दिया बंधाई। सब संकट जायँ नशाई ||३|| मुनि कारागृह भिजवाये थे, अड़तालिस ताले लगाये थे | क्रोधित नृप बाहर पहरा दिया बिठाई। सब संकट जायँ नशाई ||४|| मुनि शांतभाव अपनाया था, श्री आदिनाथ को ध्याया था | हो ध्यान-मग्न ‘भक्तामर’ दिया बनाई। सब संकट जायँ नशाई ||५|| सब बंधन टूट गये मुनि के, ताले सब स्वयं खुले उनके | कारागृह से आ बाहर दिये दिखाई। सब संकट जायँ नशाई ||६|| राजा नत होकर आया था, अपराध क्षमा करवाया था | मुनि के चरणों में अनुपम-भक्ति दिखाई। सब संकट जायँ नशाई ||७|| जो पाठ भक्ति से करता है, नित ऋभष-चरण चित धरता है | जो ऋद्धि-मंत्र का विधिवत् जाप कराई। सब संकट...

भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी) || BHAKTAMAR STOTRA (HINDI

|| भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी) ||  कविश्री पं. हेमराज आदिपुरुष आदीश जिन, आदि सुविधि करतार | धरम-धुरंधर परमगुरु, नमूं आदि अवतार || (चौपाई छन्द) सुर-नत-मुकुट रतन-छवि करें, अंतर पाप-तिमिर सब हरें । जिनपद वंदूं मन वच काय, भव-जल-पतित उधरन-सहाय ।।१।। श्रुत-पारग इंद्रादिक देव, जाकी थुति कीनी कर सेव | शब्द मनोहर अरथ विशाल, तिन प्रभु की वरनूं गुन-माल ||२|| विबुध-वंद्य-पद मैं मति-हीन, हो निलज्ज थुति मनसा कीन | जल-प्रतिबिंब बुद्ध को गहे, शशिमंडल बालक ही चहे ||३|| गुन-समुद्र तुम गुन अविकार, कहत न सुर-गुरु पावें पार | प्रलय-पवन-उद्धत जल-जंतु, जलधि तिरे को भुज बलवंतु ||४|| सो मैं शक्ति-हीन थुति करूँ, भक्ति-भाव-वश कछु नहिं डरूँ | ज्यों मृगि निज-सुत पालन हेत, मृगपति सन्मुख जाय अचेत ||५|| मैं शठ सुधी-हँसन को धाम, मुझ तव भक्ति बुलावे राम | ज्यों पिक अंब-कली परभाव, मधु-ऋतु मधुर करे आराव ||६|| तुम जस जंपत जन छिन माँहिं, जनम-जनम के पाप नशाहिं | ज्यों रवि उगे फटे ततकाल, अलिवत् नील निशा-तम-जाल ||७|| तव प्रभाव तें कहूँ विचार, होसी यह थुति जन-मन-हार | ...