Skip to main content

श्री चंद्रप्रभ जिन पूजा (तिजारा) कविवर मुंशी | SHRI CHANDAPRABHU JIN POOJA(TIJARA)

SHRI CHANDAPRABHU JIN POOJA(TIJARA) / श्री चंद्रप्रभ जिन पूजा (तिजारा)
कविवर मुंशी
शुभ पुण्य-उदय से ही प्रभुवर! दर्शन तेरा कर पाते हैं |
केवल दर्शन से ही प्रभु, सारे पाप मेरे कट जाते हैं ||
देहरे के चंद्रप्रभ-स्वामी! आह्वानन करने आया हूँ |
मम हृदय-कमल में आ तिष्ठो! तेरे चरणों में आया हूँ ||
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्र! अत्र अवतर! अवतर! संवौषट् (आह्वानम्)
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ! तिष्ठ! ठ:! ठ:! (स्थापनम्)
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् (सत्रिधिकरण)

(अथाष्टक)
भोगों में फँसकर हे प्रभुवर! जीवन को वृथा गँवाया है |
इस जन्म-मरण से मुझे नहीं, छुटकारा मिलने पाया है ||
मन में कुछ भाव उठे मेरे, जल झारी में भर लाया हूँ |
मन के मिथ्या-मल धोने को, चरणों में तेरे आया हूँ ||
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्राय जन्म-जरा-मृत्यु-विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा ।१।

निज-अंतर शीतल करने को,चंदन घिसकर ले आया हूँ |
मन शांत हुआ ना इससे भी, तेरे चरणों में आया हूँ ||
क्रोधादि कषायों के कारण, संतप्त-हृदय प्रभु मेरा है |
शीतलता मुझको मिल जाये, हे नाथ! सहारा तेरा है ||
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्राय संसारताप-विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।२।

पूजा में ध्यान लगाने को, अक्षत धोकर ले आया हूँ |
चरणों में पुंज चढ़ाकर के, अक्षयपद पाने आया हूँ ||
निर्मल आत्मा होवे मेरी, सार्थक पूजा तब तेरी है |
निज शाश्वत अक्षयपद पाऊँ, ऐसी प्रभु विनती मेरी है ||
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्राय अक्षयपद-प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा ।३।

पर-गंध मिटाने को प्रभुवर, यह पुष्प सुगंधी लाया हूँ |
तेरे चरणों में अर्पित कर, तुम-सा ही होने आया हूँ ||
हे चन्द्रप्रभु! यह अरज मेरी, भवसागर पार लगा देना |
यह काम-अग्नि का रोग बड़ा, छुटकारा नाथ दिला देना ||
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्राय कामबाण-विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।४।

दु:ख देती है तृष्णा मुझको, कैसे छुटकारा पाऊँ मैं |
हे नाथ! बता दो आज मुझे, चरणों में शीश झुकाऊँ मैं ||
यह क्षुधा मिटाने को प्रभुवर, नैवेद्य बनाकर लाया हूँ |
हे नाथ! मिटा दो क्षुधा मेरी, भव-भव में फिरता आया हूँ ||
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्राय क्षुधा रोग-विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।५।

यह दीपक की ज्योति प्यारी, अंधियारा दूर भगाती है |
पर यह भी नश्वर है प्रभुवर, झंझा इसको धमकाती है ||
हे चंद्रप्रभु! दे दो ऐसा, दीपक अज्ञान मिटा डाले |
मोहांधकार हो नष्ट मेरा, यह ज्योति नई मन में बाले ||
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्राय मोहांधकार-विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।६।

शुभ धूप दशांग बना करके, पावक में खेऊँ हे प्रभुवर |
क्षय कर्मों का प्रभु हो जावे, जग का झंझट सारा नश्वर ||
हे चंद्रप्रभु! अन्तर्यामी, कैसे छुटकारा अब पाऊँ |
हे नाथ! बता दो मार्ग मुझे, चरणों पर बलिहारी जाऊँ ||
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्राय अष्टकर्म-दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।७।

पिस्ता बादाम लवंगादिक, भर थाली प्रभु मैं लाया हूँ |
चरणों में नाथ चढ़ा करके, अमृत-रस पीने आया हूँ ||
करुणा के सागर दया करो, मुक्ति का मारग अब पाऊँ |
दे दो वरदान प्रभु ऐसा, शिवपुर को हे प्रभुवर जाऊँ ||
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्राय मोक्षफल-प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा ।८।

जल चंदन अक्षत पुष्प चरु, दीपक घृत से भर लाया हूँ |
दस-गंध धूप फल मिला अर्घ ले, स्वामी अति-हरषाया हूँ ||
हे नाथ! अनर्घ्य-पद पाने को, तेरे चरणों में आया हूँ |
भव-भव के बंध कटें प्रभुवर! यह अरज सुनाने आया हूँ ||
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभ जिनेन्द्राय अनर्घ्यपद-प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।९।

पंचकल्याणक-अर्घ्यावली

(शंभु छन्द)

जब गर्भ में प्रभुजी आये थे, इन्द्रों ने नगर सजाया था |
छ: मास प्रथम ही आकर के, रत्नों का मेह बरसाया था ||
तिथि चैत्र-वदी-पंचम प्यारी, जब गर्भ में प्रभुजी आये थे |
लक्ष्मणा माता को पहले ही, सोलह सपने दिखलाये थे ||
ॐ ह्रीं चैत्र-कृष्ण-पंचम्यां गर्भमंगल-मंडिताय श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।१।

शुभ-बेला में प्रभु जन्म हुआ, वदि-पौष-एकादशि थी प्यारी |
श्री महासेन-नृप के घर में, हुई जय-जयकार बड़ी भारी ||
पांडुकशिला पर अभिषेक किया, सब देव मिले थे चतुर्निकाय |
सो जिनचंद्र जयो जग-माँहीं, विघ्नहरण और मंगलदाय ||
ॐ ह्रीं पौष-कृष्ण-एकादश्यां जन्ममंगल-मंडिताय श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।२।

जग के झंझट से मन ऊबा, तप की ली प्रभुजी ने ठहराय |
पौष-वदी-ग्यारस को इंद्र ने, तप-कल्याण कियो हरषाय ||
सर्वर्तुक-वन में जाय विराजे, केशलोंच जिन कियो हरषाय |
देहरे के श्री चंद्रप्रभु को, अर्घ्य चढ़ाऊँ नित्य बनाय ||
ॐ ह्रीं पौष-कृष्ण-एकादश्यां तपोमंगल-मंडिताय श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।३।

फाल्गुन-वदी-सप्तमी के दिन, चार घातिया घात महान |
समवसरण-रचना हरि कीनी, ता दिन पायो केवलज्ञान ||
साढ़े आठ योजन परमित था, समवसरण श्री जिन भगवान |
ऐसे श्री जिन चंद्रप्रभ को, अर्घ्य चढ़ाय करूँ नित ध्यान ||
ॐ ह्रीं फाल्गुन-कृष्ण-सप्तम्यां केवलज्ञान-मंडिताय श्रीचद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।४।

शुक्ला-फाल्गुन-सप्तमि के दिन, ललितकूट शुभ उत्तम-थान |
श्री जिन चंद्रप्रभु जगनामी, पायो आतम शिव-कल्याण ||
वसु कर्म जिन चन्द्र ने जीते, पहुँचे स्वामी मोक्ष-मँझार |
निर्वाण महोत्सव कियो इंद्र ने, देव करें सब जय-जयकार ||
ॐ ह्रीं फाल्गुन-कृष्ण-सप्तम्यां मोक्षमंगल-मंडिताय श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।५।

श्रावण-सुदी-दशमी को प्रभु जी, प्रकट भये देहरे में आन |
संवत तेरह दो सहस्र ऊपर,शुभ गुरुवार को ता दिन जान ||
जय-जयकार हुई देहरे में, प्रकट हुए जब श्री भगवान् |
चरणों में आ अर्घ्य चढ़ाऊँ, प्रभु के दर्शन सुख की खान ||
ॐ ह्रीं श्रावण-शुक्ल-दशम्यां देहरास्थाने प्रकटरूपाय श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।६।

जयमाला

हे चंद्रप्रभु! तुम जगतपिता, जगदीश्वर, तुम परमात्मा हो |
तुम ही हो नाथ अनाथों के, जग को निज आनंददाता हो | |१|

इन्द्रियों को जीत लिया तुमने, ‘जितेन्द्र’ नाथ कहाये हो |
तुम ही हो परम-हितैषी प्रभु, गुरु तुम ही नाथ कहाये हो | |२|

इस नगर तिजारा में स्वामी, ‘देहरा’ स्थान निराला है |
दु:ख दु:खियों का हरनेवाला, श्री चंद्र नाम अतिप्यारा है | |३|

जो भावसहित पूजा करते, मनवाँछित फल पा जाते हैं |
दर्शन से रोग नशें सारे, गुण-गान तेरा सब गाते हैं | |४|

मैं भी हूँ नाथ शरण आया, कर्मों ने मुझको रौंदा है |
यह कर्म बहुत दु:ख देते हैं, प्रभु! एक सहारा तेरा है | |५|

कभी जन्म हुआ कभी मरण हुआ, हे नाथ! बहुत दु:ख पाया है |
कभी नरक गया कभी स्वर्ग गया, भ्रमता-भ्रमता ही आया है | |६|

तिर्यंच-गति के दु:ख सहे, ये जीवन बहुत अकुलाया है |
पशुगति में मार सही भारी, बोझा रख खूब भगाया है | |७|

अंजन से चोर अधम तारे, भव-सिन्धु से पार लगाया है |
सोमा की सुन करके टेर प्रभु! नाग को हार बनाया है | |८|

मुनि समंतभद्र को हे स्वामी, आ चमत्कार दिखलाया है |
कर चमत्कार को नमस्कार, चरणों में शीश झुकाया है | |९|

इस पंचमकाल में हे स्वामी! क्या अद्भुत-महिमा दिखलाई |
दु:ख दु:खियों का हरनेवाली, देहरे में प्रतिमा प्रकटाई | |१०|

शुभ पुण्य-उदय से हे स्वामी! दर्शन तेरा करने आया हूँ |
इस मोह-जाल से हे स्वामी! छुटकारा पाने आया हूँ | |११|

श्री चंद्रप्रभ! मोरी अर्ज सुनो, चरणों में तेरे आया हूँ |
भवसागर पार करो स्वामी! यह अर्ज सुनाने आया हूँ | |१२|
ॐ ह्रीं श्री चंद्रप्रभजिनेन्द्राय जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

(दोहा)

देहरे के श्री चंद्र को, भाव-सहित जो ध्याय |
‘मुंशी’ पावे सम्पदा, मनवाँछित फल पाय ||
।। इत्याशीर्वाद: पुष्पांजलिं क्षिपेत् ।।

Comments

Popular posts from this blog

भक्तामर स्तोत्र (संस्कृत) || BHAKTAMAR STOTRA ( SANSKRIT )

श्री आदिनाथाय नमः भक्तामर - प्रणत - मौलि - मणि -प्रभाणा- मुद्योतकं दलित - पाप - तमो - वितानम्। सम्यक् -प्रणम्य जिन - पाद - युगं युगादा- वालम्बनं भव - जले पततां जनानाम्।। 1॥ य: संस्तुत: सकल - वाङ् मय - तत्त्व-बोधा- दुद्भूत-बुद्धि - पटुभि: सुर - लोक - नाथै:। स्तोत्रैर्जगत्- त्रितय - चित्त - हरैरुदारै:, स्तोष्ये किलाहमपि तं प्रथमं जिनेन्द्रम्॥ 2॥ >> भक्तामर स्तोत्र ( हिन्दी) || आदिपुरुष आदीश जिन, आदि सुविधि करतार ... || कविश्री पं. हेमराज >> भक्तामर स्तोत्र ( संस्कृत )-हिन्दी अर्थ अनुवाद सहित-with Hindi arth & English meaning- क्लिक करें.. https://forum.jinswara.com/uploads/default/original/2X/8/86ed1ca257da711804c348a294d65c8978c0634a.mp3 बुद्ध्या विनापि विबुधार्चित - पाद - पीठ! स्तोतुं समुद्यत - मतिर्विगत - त्रपोऽहम्। बालं विहाय जल-संस्थित-मिन्दु-बिम्ब- मन्य: क इच्छति जन: सहसा ग्रहीतुम् ॥ 3॥ वक्तुं गुणान्गुण -समुद्र ! शशाङ्क-कान्तान्, कस्ते क्षम: सुर - गुरु-प्रतिमोऽपि बुद्ध्या । कल्पान्त -काल - पवनोद्धत-...

सामायिक पाठ (प्रेम भाव हो सब जीवों से) | Samayik Path (Prem bhav ho sab jeevo me) Bhavana Battissi

प्रेम भाव हो सब जीवों से, गुणीजनों में हर्ष प्रभो। करुणा स्रोत बहे दुखियों पर,दुर्जन में मध्यस्थ विभो॥ 1॥ यह अनन्त बल शील आत्मा, हो शरीर से भिन्न प्रभो। ज्यों होती तलवार म्यान से, वह अनन्त बल दो मुझको॥ 2॥ सुख दुख बैरी बन्धु वर्ग में, काँच कनक में समता हो। वन उपवन प्रासाद कुटी में नहीं खेद, नहिं ममता हो॥ 3॥ जिस सुन्दर तम पथ पर चलकर, जीते मोह मान मन्मथ। वह सुन्दर पथ ही प्रभु मेरा, बना रहे अनुशीलन पथ॥ 4॥ एकेन्द्रिय आदिक जीवों की यदि मैंने हिंसा की हो। शुद्ध हृदय से कहता हूँ वह,निष्फल हो दुष्कृत्य विभो॥ 5॥ मोक्षमार्ग प्रतिकूल प्रवर्तन जो कुछ किया कषायों से। विपथ गमन सब कालुष मेरे, मिट जावें सद्भावों से॥ 6॥ चतुर वैद्य विष विक्षत करता, त्यों प्रभु मैं भी आदि उपान्त। अपनी निन्दा आलोचन से करता हूँ पापों को शान्त॥ 7॥ सत्य अहिंसादिक व्रत में भी मैंने हृदय मलीन किया। व्रत विपरीत प्रवर्तन करके शीलाचरण विलीन किय...

भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी/अंग्रेजी अनुवाद सहित) | Bhaktamar Strotra with Hindi meaning/arth and English Translation

 भक्तामर - प्रणत - मौलि - मणि -प्रभाणा- मुद्योतकं दलित - पाप - तमो - वितानम्। सम्यक् -प्रणम्य जिन - पाद - युगं युगादा- वालम्बनं भव - जले पततां जनानाम्।। 1॥ 1. झुके हुए भक्त देवो के मुकुट जड़ित मणियों की प्रथा को प्रकाशित करने वाले, पाप रुपी अंधकार के समुह को नष्ट करने वाले, कर्मयुग के प्रारम्भ में संसार समुन्द्र में डूबते हुए प्राणियों के लिये आलम्बन भूत जिनेन्द्रदेव के चरण युगल को मन वचन कार्य से प्रणाम करके । (मैं मुनि मानतुंग उनकी स्तुति करुँगा) When the Gods bow down at the feet of Bhagavan Rishabhdeva divine glow of his nails increases shininess of jewels of their crowns. Mere touch of his feet absolves the beings from sins. He who submits himself at these feet is saved from taking birth again and again. I offer my reverential salutations at the feet of Bhagavan Rishabhadeva, the first Tirthankar, the propagator of religion at the beginning of this era. य: संस्तुत: सकल - वाङ् मय - तत्त्व-बोधा- दुद्भूत-बुद्धि - पटुभि: सुर - लोक - नाथै:। स्तोत्रैर्जगत्- त्रितय - चित्त - ह...

कल्याण मन्दिर स्तोत्र || Shri Kalyan Mandir Stotra Sanskrit

कल्याण- मन्दिरमुदारमवद्य-भेदि भीताभय-प्रदमनिन्दितमङ्घ्रि- पद्मम् । संसार-सागर-निमज्जदशेषु-जन्तु - पोतायमानमभिनम्य जिनेश्वरस्य ॥१ ॥ यस्य स्वयं सुरगुरुर्गरिमाम्बुराशेः स्तोत्रं सुविस्तृत-मतिर्न विभुर्विधातुम् । तीर्थेश्वरस्य कमठ-स्मय- धूमकेतो- स्तस्याहमेष किल संस्तवनं करष्येि ॥ २ ॥ सामान्यतोऽपि तव वर्णयितुं स्वरूप- मस्मादृशः कथमधीश भवन्त्यधीशाः । धृष्टोऽपि कौशिक- शिशुर्यदि वा दिवान्धो रूपं प्ररूपयति किं किल घर्मरश्मेः ॥३ ॥ मोह-क्षयादनुभवन्नपि नाथ मर्त्यो नूनं गुणान्गणयितुं न तव क्षमेत। कल्पान्त-वान्त- पयसः प्रकटोऽपि यस्मा- मीयेत केन जलधेर्ननु रत्नराशिः ॥४ ॥ अभ्युद्यतोऽस्मि तव नाथ जडाशयोऽपि कर्तुं स्तवं लसदसंख्य-गुणाकरस्य । बालोऽपि किं न निज- बाहु-युगं वितत्य विस्तीर्णतां कथयति स्वधियाम्बुराशेः ॥५ ॥ ये योगिनामपि न यान्ति गुणास्तवेश वक्तुं कथं भवति तेषु ममावकाशः। जाता तदेवमसमीक्षित-कारितेयं जल्पन्ति वा निज-गिरा ननु पक्षिणोऽपि ॥६॥ आस्तामचिन्त्य - महिमा जिन संस्तवस्ते नामापि पाति भवतो भवतो जगन्ति । तीव्रातपोपहत- पान्थ-जनान्निदाघे प्रीणाति पद्म-सरसः सरसोऽनिलोऽपि ॥७॥ द्वर्तिनि त्वयि विभो ...

लघु शांतिधारा - Laghu Shanti-Dhara

||लघुशांतिधारा || ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! श्री वीतरागाय नमः ! ॐ नमो अर्हते भगवते श्रीमते, श्री पार्श्वतीर्थंकराय, द्वादश-गण-परिवेष्टिताय, शुक्लध्यान पवित्राय,सर्वज्ञाय, स्वयंभुवे, सिद्धाय, बुद्धाय, परमात्मने, परमसुखाय, त्रैलोकमाही व्यप्ताय, अनंत-संसार-चक्र-परिमर्दनाय, अनंत दर्शनाय, अनंत ज्ञानाय, अनंतवीर्याय, अनंत सुखाय सिद्धाय, बुद्धाय, त्रिलोकवशंकराय, सत्यज्ञानाय, सत्यब्राह्मने, धरणेन्द्र फणामंडल मन्डिताय, ऋषि- आर्यिका,श्रावक-श्राविका-प्रमुख-चतुर्संघ-उपसर्ग विनाशनाय, घाती कर्म विनाशनाय, अघातीकर्म विनाशनाय, अप्वायाम(छिंद छिन्दे भिंद-भिंदे), मृत्यु (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), अतिकामम (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), रतिकामम (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), क्रोधं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), आग्निभयम (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), सर्व शत्रु भयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्वोप्सर्गम(छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व विघ्नं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व भयं(छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व राजभयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्वचोरभयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे...

बारह भावना (राजा राणा छत्रपति) || BARAH BHAVNA ( Raja rana chatrapati)

|| बारह भावना ||  कविश्री भूध्ररदास (अनित्य भावना) राजा राणा छत्रपति, हाथिन के असवार | मरना सबको एक दिन, अपनी-अपनी बार ||१|| (अशरण भावना) दल-बल देवी-देवता, मात-पिता-परिवार | मरती-बिरिया जीव को, कोई न राखनहार ||२|| (संसार भावना) दाम-बिना निर्धन दु:खी, तृष्णावश धनवान | कहूँ न सुख संसार में, सब जग देख्यो छान ||३|| (एकत्व भावना) आप अकेला अवतरे, मरे अकेला होय | यों कबहूँ इस जीव को, साथी-सगा न कोय ||४|| (अन्यत्व भावना) जहाँ देह अपनी नहीं, तहाँ न अपना कोय | घर-संपति पर प्रगट ये, पर हैं परिजन लोय ||५|| (अशुचि भावना) दिपे चाम-चादर-मढ़ी, हाड़-पींजरा देह | भीतर या-सम जगत् में, अवर नहीं घिन-गेह ||६|| (आस्रव भावना) मोह-नींद के जोर, जगवासी घूमें सदा | कर्म-चोर चहुँ-ओर, सरवस लूटें सुध नहीं ||७|| (संवर भावना) सतगुरु देय जगाय, मोह-नींद जब उपशमे | तब कछु बने उपाय, कर्म-चोर आवत रुकें || (निर्जरा भावना) ज्ञान-दीप तप-तेल भर, घर शोधें भ्रम-छोर | या-विध बिन निकसे नहीं, पैठे पूरब-चोर ||८|| पंच-महाव्रत संचरण, समिति पंच-परकार | ...

छहढाला -श्री दौलतराम जी || Chah Dhala , Chahdhala

छहढाला | Chahdhala -----पहली ढाल----- तीन भुवन में सार, वीतराग विज्ञानता । शिवस्वरूप शिवकार, नमहुँ त्रियोग सम्हारिकैं॥ जे त्रिभुवन में जीव अनन्त, सुख चाहैं दु:खतैं भयवन्त । तातैं दु:खहारी सुखकार, कहैं सीख गुरु करुणा धार॥(1) ताहि सुनो भवि मन थिर आन, जो चाहो अपनो कल्यान। मोह-महामद पियो अनादि, भूल आपको भरमत वादि॥(2) तास भ्रमण की है बहु कथा, पै कछु कहूँ कही मुनि यथा। काल अनन्त निगोद मंझार, बीत्यो एकेन्द्री-तन धार॥(3) एक श्वास में अठदस बार, जन्म्यो मर्यो भर्यो दु:ख भार। निकसि भूमि-जल-पावकभयो,पवन-प्रत्येक वनस्पति थयो॥(4) दुर्लभ लहि ज्यों चिन्तामणि, त्यों पर्याय लही त्रसतणी। लट पिपीलि अलि आदि शरीर, धरिधरि मर्यो सही बहुपीर॥(5) कबहूँ पंचेन्द्रिय पशु भयो, मन बिन निपट अज्ञानी थयो। सिंहादिक सैनी ह्वै क्रूर, निबल-पशु हति खाये भूर॥(6) कबहूँ आप भयो बलहीन, सबलनि करि खायो अतिदीन। छेदन भेदन भूख पियास, भार वहन हिम आतप त्रास ॥(7) वध-बन्धन आदिक दु:ख घने, कोटि जीभतैं जात न भने । अति संक्लेश-भावतैं मर्यो, घोर श्वभ्र-सागर में पर्यो॥(8) तहाँ भूमि परसत दु:ख इसो, बिच्छू सहस डसै ...

सुप्रभात स्त्रोत्रं | Shubprabhat Stotra

यत्स्वर्गावतरोत्सवे यदभवज्जन्माभिषेकोत्सवे, यद्दीक्षाग्रहणोत्सवे यदखिल-ज्ञानप्रकाशोत्सवे । यन्निर्वाणगमोत्सवे जिनपते: पूजाद्भुतं तद्भवै:, सङ्गीतस्तुतिमङ्गलै: प्रसरतां मे सुप्रभातोत्सव:॥१॥ श्रीमन्नतामर-किरीटमणिप्रभाभि-, रालीढपादयुग- दुर्द्धरकर्मदूर, श्रीनाभिनन्दन ! जिनाजित ! शम्भवाख्य, त्वद्ध्यानतोऽस्तु सततं मम सुप्रभातम् ॥२॥ छत्रत्रय प्रचल चामर- वीज्यमान, देवाभिनन्दनमुने! सुमते! जिनेन्द्र! पद्मप्रभा रुणमणि-द्युतिभासुराङ्ग त्वद्ध्यानतोऽस्तु सततं मम सुप्रभातम् ॥३॥ अर्हन्! सुपाश्र्व! कदली दलवर्णगात्र, प्रालेयतार गिरि मौक्तिक वर्णगौर ! चन्द्रप्रभ! स्फटिक पाण्डुर पुष्पदन्त! त्वद्ध्यानतोऽस्तु सततं मम सुप्रभातम् ॥४॥ सन्तप्त काञ्चनरुचे जिन! शीतलाख्य! श्रेयान विनष्ट दुरिताष्टकलङ्क पङ्क बन्धूक बन्धुररुचे! जिन! वासुपूज्य! त्वद्ध्यानतोऽस्तु सततं मम सुप्रभातम् ॥५॥ उद्दण्ड दर्पक-रिपो विमला मलाङ्ग! स्थेमन्ननन्त-जिदनन्त सुखाम्बुराशे दुष्कर्म कल्मष विवर्जित-धर्मनाथ! त्वद्ध्यानतोऽस्तु सततं मम सुप्रभातम् ॥६॥ देवामरी-कुसुम सन्निभ-शान्तिनाथ! कुन्थो! दयागुण विभूषण भूषिताङ्ग। देवाधिदेव!भगवन्नरतीर्थ नाथ, त्वद...

श्री मंगलाष्टक स्तोत्र - अर्थ सहित | Mangalashtak - Mangal asthak stotra

श्री मंगलाष्टक स्तोत्र - अर्थ सहित अर्हन्तो भगवत इन्द्रमहिताः, सिद्धाश्च सिद्धीश्वरा, आचार्याः जिनशासनोन्नतिकराः, पूज्या उपाध्यायकाः श्रीसिद्धान्तसुपाठकाः, मुनिवरा रत्नत्रयाराधकाः, पञ्चैते परमेष्ठिनः प्रतिदिनं, कुर्वन्तु नः मंगलम्   ||1|| अर्थ – इन्द्रों द्वारा जिनकी पूजा की गई, ऐसे अरिहन्त भगवान, सिद्ध पद के स्वामी ऐसे सिद्ध भगवान, जिन शासन को प्रकाशित करने वाले ऐसे आचार्य, जैन सिद्धांत को सुव्यवस्थित पढ़ाने वाले ऐसे उपाध्याय, रत्नत्रय के आराधक ऐसे साधु, ये पाँचों  परमेष्ठी प्रतिदिन हमारे पापों को नष्ट करें और हमें सुखी करे! श्रीमन्नम्र – सुरासुरेन्द्र – मुकुट – प्रद्योत – रत्नप्रभा- भास्वत्पादनखेन्दवः प्रवचनाम्भोधीन्दवः स्थायिनः ये सर्वे जिन-सिद्ध-सूर्यनुगतास्ते पाठकाः साधवः स्तुत्या योगीजनैश्च पञ्चगुरवः कुर्वन्तु नः मंगलम् ||2|| अर्थ – शोभायुक्त और नमस्कार करते हुए देवेन्द्रों और असुरेन्द्रो के मुकुटों के चमकदार रत्नों की कान्ति से जिनके श्री चरणों के नखरुपी चन्द्रमा की ज्योति स्फुरायमान हो रही है, और जो प्रवचन रुप सागर की वृद्धि करने...