Skip to main content

SHRI CHANDRAPRABH JIN POOJA / श्री चंद्रप्रभ जिन पूजा

SHRI CHANDRAPRABH JIN POOJA / श्री चंद्रप्रभ जिन पूजा
(छप्पय अनौष्ठ्य)
चारु-चरन आचरन, चरन चितहरन- चिह्नचर |
चंद चंद-तनचरित, चंदथल चहत चतुर-नर ||
चतुक-चंड चकचूरि, चारि चिद्चक्र गुनाकर |
चंचल चलित-सुरेश, चूल-नुत चक्र धनुरहर ||
चर-अचर-हितू तारनतरन, सुनत चहकि चिर नंद शुचि |
जिनचंद चरन चरच्यो चहत, चित-चकोर नचि रच्चि रुचि |१|

धनुष डेढ़-सौ तुंग तन, महासेन-नृप-नंद |
मातु-लक्षमना-उर जये, थापूं चंद जिनंद ।२।
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्र ! अत्र अवतरत अवतरत संवौषट्! (आह्वाननम्)
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्र ! अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठ: ठ:! (स्थापनम्)
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्र ! अत्र मम सन्निहितो भवत भवत वषट्! (सन्निधिकरणम)

(चाल: द्यानतराय कृत नंदीश्वराष्टक की अष्टपदी तथा होली की ताल में, तथा गरवा आदि अनेक चालों में )

गंगा-हृद निरमल-नीर, हाटक-भृंग भरा |
तुम चरन जजूं वर-वीर, मेटो जनम-जरा ||
श्री चंद्रनाथ दुति-चंद, चरनन चंद लगे |
मन-वच-तन जजत अमंद, आतम-जोति जगे ||
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय जन्म-जरा-मृत्यु-विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा ।१।

श्रीखंड कपूर सुचंग, केशर-रंग भरी |
घसि प्रासुक जल के संग, भव-आताप हरी ||
श्री चंद्रनाथ दुति-चंद, चरनन चंद लगे |
मन-वच-तन जजत अमंद, आतम-जोति जगे ||
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय संसारताप-विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।२।

तंदुल सित सोम-समान, सो ले अनियारे |
दिये पुंज मनोहर आन, तुम पदतर प्यारे ||
श्री चंद्रनाथ दुति-चंद, चरनन चंद लगे |
मन-वच-तन जजत अमंद, आतम-जोति जगे ||
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अक्षयपद-प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा ।३।

सुर-द्रुम के सुमन सुरंग, गंधित अलि आवे |
ता सों पद पूजत चंग, काम-विथा जावे ||
श्री चंद्रनाथ दुति-चंद, चरनन चंद लगे |
मन-वच-तन जजत अमंद, आतम-जोति जगे ||
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय कामबाण- विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।४।

नेवज नाना-परकार, इंद्रिय-बलकारी |
सो ले पद पूजूं सार, आकुलता-हारी ||
श्री चंद्रनाथ दुति-चंद, चरनन चंद लगे |
मन-वच-तन जजत अमंद, आतम-जोति जगे ||
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय क्षुधारोग-विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।५।

तम-भंजन दीप संवार, तुम ढिंग धारत हूँ |
मम तिमिर-मोह निरवार, यह गुण धारत हूँ ||
श्री चंद्रनाथ दुति-चंद, चरनन चंद लगे |
मन-वच-तन जजत अमंद, आतम-जोति जगे ||
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय मोहांधकार-विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।६।

दस-गंध हुताशन-माँहिं, हे प्रभु खेवत हूँ |
मम करम-दुष्ट जरि जाहिं, या तें सेवत हूँ ||
श्री चंद्रनाथ दुति-चंद, चरनन चंद लगे |
मन-वच-तन जजत अमंद, आतम-जोति जगे ||
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अष्टकर्म-दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।७।

अति-उत्तम फल सु मँगाय, तुम गुण गावत हूँ |
पूजूं तन-मन हरषाय, विघन नशावत हूँ ||
श्री चंद्रनाथ दुति-चंद, चरनन चंद लगे |
मन-वच-तन जजत अमंद, आतम-जोति जगे ||
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय मोक्षफल-प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा ।८।

सजि आठों-दरब पुनीत, आठों-अंग नमूं |
पूजूं अष्टम-जिन मीत, अष्टम-अवनि गमूं ||
श्री चंद्रनाथ दुति-चंद, चरनन चंद लगे |
मन-वच-तन जजत अमंद, आतम-जोति जगे ||
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अनर्घ्यपद-प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।९।

पंचकल्याणक-अर्घ्यावली
(छन्द तोटक-वर्ण १२)
कलि-पंचम-चैत सुहात अली, गरभागम-मंगल मोद भली |
हरि हर्षित पूजत मात-पिता, हम ध्यावत पावत शर्म-सिता ||
ॐ ह्रीं चैत्रकृष्ण-पंचम्यां गर्भमंगल-मंडिताय श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।१।

कलि-पौष-एकादशि जन्म लयो, तब लोकविषैं सुख थोक भयो |
सुर-र्इश जजें गिरि-शीश तबै, हम पूजत हैं नुत-शीश अबै ||
ॐ ह्रीं पौषकृष्णैकादश्यां जन्ममंगल-मंडिताय श्री चंद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।२।

तप दुद्धर श्रीधर आप धरा, कलि-पौष-इग्यारसि पर्व वरा |
निज-ध्यान-विषै लवलीन भये, धनि सो दिन पूजत विघ्न गये ||
ॐ ह्रीं पौषकृष्णैकादश्यां तपोमंगल-मंडिताय श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।३।

कर केवल-भानु उद्योत कियो, तिहँलोक-तणों भ्रम मेट दियो |
कलि-फाल्गुन-सप्तमि इंद्र जजें, हम पूजहिं सर्व-कलंक भजें ||
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्ण-सप्तम्यां केवलज्ञान-मंडिताय श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।४।

सित-फाल्गुन-सप्तमि मुक्ति गये, गुणवंत अनंत अबाध भये |
हरि आय जजे तित मोद धरे, हम पूजत ही सब पाप हरे ||
ॐ ह्रीं फाल्गुनशुक्ल-सप्तम्यां मोक्षमंगल-मंडिताय श्रीचंद्रप्रभजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।५।

जयमाला
(दोहा)
हे मृगांक-अंकित-चरण, तुम गुण अगम-अपार |
गणधर से नहिं पार लहिं, तौ को वरनत सार |१|

पै तुम भगति हिये मम, प्रेरे अति-उमगाय |
ता तें गाऊँ सुगुण तुम, तुम ही होउ सहाय |२|

(छन्द पद्धरी, १६ मात्रा)
जय चंद्र जिनेंद्र दयानिधान, भवकानन-हानन दव-प्रमान |
जय गरभ-जनम-मंगल दिनंद, भवि-जीव-विकाशन शर्म-कंद |३|

दश-लक्ष पूर्व की आयु पाय, मनवाँछित-सुख भोगे जिनाय |
लखि कारण ह्वै जग तें उदास, चिंत्यो अनुप्रेक्षा सुख-निवास |४|

तित लौकांतिक बोध्यो नियोग, हरि शिविका सजि धरियो अभोग |
ता पे तुम चढ़ि जिन-चंदराय, ता-छिन की शोभा को कहाय |५|

जिन-अंग सेत-सित चमर ढार, सित-छत्र शीस गल-गुलक-हार |
सित-रतन-जड़ित भूषण विचित्र, सित-चंद्र चरण चरचें पवित्र |६|

सित तन-द्युति नाकाधीश आप, सित-शिविका कांधे धरि सु चाप |
सित सुजस सुरेश नरेश सर्व, सित चित में चिंतत जात पर्व |७|

सित चंद्र-नगर तें निकसि नाथ, सित वन में पहुँचें सकल साथ |
सित शिला शिरोमणि स्वच्छ छाँह, सित तप तित धार्यो तुम जिनाह |८|

सित पय को पारण परम सार, सित चंद्रदत्त दीनों उदार |
सित कर में सो पय-धार देत, मानो बांधत भवसिंधु सेत |९|

मानो सुपुण्य-धारा प्रतच्छ, तित अचरज पन सुर किय ततच्छ |
फिर जाय गहन सित तप करंत, सित केवल-ज्योति जग्यो अनंत |१०|

लहि समवसरन-रचना महान्, जाके देखत सब पाप हान |
जहँ तरु अशोक शोभे उतंग, सब शोक तनो चूरे प्रसंग |११|

सुर सुमन-वृष्टि नभ तें सुहात, मनु मन्मथ तजि-हथियार जात ||
बानी जिनमुख सों खिरत सार, मनु तत्त्व-प्रकाशन मुकुर-धार |१२|

जहँ चौंसठ-चमर अमर ढुरंत, मनु सुजस-मेघ झरि लगिय तंत |
सिंहासन है जहँ कमल-जुक्त, मनु शिव-सरवर को कमल-शुक्त |१३|

दुंदुभि जित बाजत मधुर सार, मनु करमजीत को है नगार |
सिर छत्र फिरें त्रय श्वेत, वर्ण, मनु रतन तीन त्रय-ताप-हर्ण |१४|

तन-प्रभा तनों मंडल सुहात, भवि देखत निज-भव सात-सात |
मनु दर्पण-द्युति यह जगमगाय, भविजन भव-मुख देखत सु आय |१५|

इत्यादि विभूति अनेक जान, बाहिज दीसत महिमा महान् |
ताको वरणत नहिं लहत पार, तौ अंतरंग को कहे सार |१६|

अनअंत गुणनि-जुत करि विहार, धरमोपदेश दे भव्य तार |
फिर जोग-निरोधि अघाति-हान, सम्मेद-थकी लिय मुकतिथान |१७|

‘वृंदावन’ वंदत शीश नाय, तुम जानत हो मम उर जु भाय |
ता तें का कहूँ सु बार-बार, मनवाँछित-कारज सार सार |१८|

(छन्द घत्तानंद)
जय चंद-जिनंदा, आनंदकंदा, भव-भय-भंजन राजें हैं |
रागदिक-द्वंद्वा, हरि सब फंदा, मुकति-माँहि थिति साजें हैं |१९|
ॐ ह्रीं श्रीचंद्रप्रभजिनेद्राय जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।

(छन्द चौबोला)
आठों दरब मिलाय गाय गुण, जो भविजन जिन-चंद जजें |
ताके भव-भव के अघ भाजें, मुक्तिसार सुख ताहि सजें ||
जम के त्रास मिटें सब ता के, सकल-अमंगल दूर भजें |
‘वृंदावन’ ऐसो लखि पूजत, जा तें शिवपुरि-राज रजें ||
।। इत्याशीर्वाद: पुष्पांजलिं क्षिपेत् ।।

Comments

Popular posts from this blog

भक्तामर स्तोत्र (संस्कृत) || BHAKTAMAR STOTRA ( SANSKRIT )

श्री आदिनाथाय नमः भक्तामर - प्रणत - मौलि - मणि -प्रभाणा- मुद्योतकं दलित - पाप - तमो - वितानम्। सम्यक् -प्रणम्य जिन - पाद - युगं युगादा- वालम्बनं भव - जले पततां जनानाम्।। 1॥ य: संस्तुत: सकल - वाङ् मय - तत्त्व-बोधा- दुद्भूत-बुद्धि - पटुभि: सुर - लोक - नाथै:। स्तोत्रैर्जगत्- त्रितय - चित्त - हरैरुदारै:, स्तोष्ये किलाहमपि तं प्रथमं जिनेन्द्रम्॥ 2॥ >> भक्तामर स्तोत्र ( हिन्दी) || आदिपुरुष आदीश जिन, आदि सुविधि करतार ... || कविश्री पं. हेमराज >> भक्तामर स्तोत्र ( संस्कृत )-हिन्दी अर्थ अनुवाद सहित-with Hindi arth & English meaning- क्लिक करें.. https://forum.jinswara.com/uploads/default/original/2X/8/86ed1ca257da711804c348a294d65c8978c0634a.mp3 बुद्ध्या विनापि विबुधार्चित - पाद - पीठ! स्तोतुं समुद्यत - मतिर्विगत - त्रपोऽहम्। बालं विहाय जल-संस्थित-मिन्दु-बिम्ब- मन्य: क इच्छति जन: सहसा ग्रहीतुम् ॥ 3॥ वक्तुं गुणान्गुण -समुद्र ! शशाङ्क-कान्तान्, कस्ते क्षम: सुर - गुरु-प्रतिमोऽपि बुद्ध्या । कल्पान्त -काल - पवनोद्धत-...

सामायिक पाठ (प्रेम भाव हो सब जीवों से) | Samayik Path (Prem bhav ho sab jeevo me) Bhavana Battissi

प्रेम भाव हो सब जीवों से, गुणीजनों में हर्ष प्रभो। करुणा स्रोत बहे दुखियों पर,दुर्जन में मध्यस्थ विभो॥ 1॥ यह अनन्त बल शील आत्मा, हो शरीर से भिन्न प्रभो। ज्यों होती तलवार म्यान से, वह अनन्त बल दो मुझको॥ 2॥ सुख दुख बैरी बन्धु वर्ग में, काँच कनक में समता हो। वन उपवन प्रासाद कुटी में नहीं खेद, नहिं ममता हो॥ 3॥ जिस सुन्दर तम पथ पर चलकर, जीते मोह मान मन्मथ। वह सुन्दर पथ ही प्रभु मेरा, बना रहे अनुशीलन पथ॥ 4॥ एकेन्द्रिय आदिक जीवों की यदि मैंने हिंसा की हो। शुद्ध हृदय से कहता हूँ वह,निष्फल हो दुष्कृत्य विभो॥ 5॥ मोक्षमार्ग प्रतिकूल प्रवर्तन जो कुछ किया कषायों से। विपथ गमन सब कालुष मेरे, मिट जावें सद्भावों से॥ 6॥ चतुर वैद्य विष विक्षत करता, त्यों प्रभु मैं भी आदि उपान्त। अपनी निन्दा आलोचन से करता हूँ पापों को शान्त॥ 7॥ सत्य अहिंसादिक व्रत में भी मैंने हृदय मलीन किया। व्रत विपरीत प्रवर्तन करके शीलाचरण विलीन किय...

भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी/अंग्रेजी अनुवाद सहित) | Bhaktamar Strotra with Hindi meaning/arth and English Translation

 भक्तामर - प्रणत - मौलि - मणि -प्रभाणा- मुद्योतकं दलित - पाप - तमो - वितानम्। सम्यक् -प्रणम्य जिन - पाद - युगं युगादा- वालम्बनं भव - जले पततां जनानाम्।। 1॥ 1. झुके हुए भक्त देवो के मुकुट जड़ित मणियों की प्रथा को प्रकाशित करने वाले, पाप रुपी अंधकार के समुह को नष्ट करने वाले, कर्मयुग के प्रारम्भ में संसार समुन्द्र में डूबते हुए प्राणियों के लिये आलम्बन भूत जिनेन्द्रदेव के चरण युगल को मन वचन कार्य से प्रणाम करके । (मैं मुनि मानतुंग उनकी स्तुति करुँगा) When the Gods bow down at the feet of Bhagavan Rishabhdeva divine glow of his nails increases shininess of jewels of their crowns. Mere touch of his feet absolves the beings from sins. He who submits himself at these feet is saved from taking birth again and again. I offer my reverential salutations at the feet of Bhagavan Rishabhadeva, the first Tirthankar, the propagator of religion at the beginning of this era. य: संस्तुत: सकल - वाङ् मय - तत्त्व-बोधा- दुद्भूत-बुद्धि - पटुभि: सुर - लोक - नाथै:। स्तोत्रैर्जगत्- त्रितय - चित्त - ह...

कल्याण मन्दिर स्तोत्र || Shri Kalyan Mandir Stotra Sanskrit

कल्याण- मन्दिरमुदारमवद्य-भेदि भीताभय-प्रदमनिन्दितमङ्घ्रि- पद्मम् । संसार-सागर-निमज्जदशेषु-जन्तु - पोतायमानमभिनम्य जिनेश्वरस्य ॥१ ॥ यस्य स्वयं सुरगुरुर्गरिमाम्बुराशेः स्तोत्रं सुविस्तृत-मतिर्न विभुर्विधातुम् । तीर्थेश्वरस्य कमठ-स्मय- धूमकेतो- स्तस्याहमेष किल संस्तवनं करष्येि ॥ २ ॥ सामान्यतोऽपि तव वर्णयितुं स्वरूप- मस्मादृशः कथमधीश भवन्त्यधीशाः । धृष्टोऽपि कौशिक- शिशुर्यदि वा दिवान्धो रूपं प्ररूपयति किं किल घर्मरश्मेः ॥३ ॥ मोह-क्षयादनुभवन्नपि नाथ मर्त्यो नूनं गुणान्गणयितुं न तव क्षमेत। कल्पान्त-वान्त- पयसः प्रकटोऽपि यस्मा- मीयेत केन जलधेर्ननु रत्नराशिः ॥४ ॥ अभ्युद्यतोऽस्मि तव नाथ जडाशयोऽपि कर्तुं स्तवं लसदसंख्य-गुणाकरस्य । बालोऽपि किं न निज- बाहु-युगं वितत्य विस्तीर्णतां कथयति स्वधियाम्बुराशेः ॥५ ॥ ये योगिनामपि न यान्ति गुणास्तवेश वक्तुं कथं भवति तेषु ममावकाशः। जाता तदेवमसमीक्षित-कारितेयं जल्पन्ति वा निज-गिरा ननु पक्षिणोऽपि ॥६॥ आस्तामचिन्त्य - महिमा जिन संस्तवस्ते नामापि पाति भवतो भवतो जगन्ति । तीव्रातपोपहत- पान्थ-जनान्निदाघे प्रीणाति पद्म-सरसः सरसोऽनिलोऽपि ॥७॥ द्वर्तिनि त्वयि विभो ...

लघु शांतिधारा - Laghu Shanti-Dhara

||लघुशांतिधारा || ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! ॐ नमः सिद्धेभ्यः ! श्री वीतरागाय नमः ! ॐ नमो अर्हते भगवते श्रीमते, श्री पार्श्वतीर्थंकराय, द्वादश-गण-परिवेष्टिताय, शुक्लध्यान पवित्राय,सर्वज्ञाय, स्वयंभुवे, सिद्धाय, बुद्धाय, परमात्मने, परमसुखाय, त्रैलोकमाही व्यप्ताय, अनंत-संसार-चक्र-परिमर्दनाय, अनंत दर्शनाय, अनंत ज्ञानाय, अनंतवीर्याय, अनंत सुखाय सिद्धाय, बुद्धाय, त्रिलोकवशंकराय, सत्यज्ञानाय, सत्यब्राह्मने, धरणेन्द्र फणामंडल मन्डिताय, ऋषि- आर्यिका,श्रावक-श्राविका-प्रमुख-चतुर्संघ-उपसर्ग विनाशनाय, घाती कर्म विनाशनाय, अघातीकर्म विनाशनाय, अप्वायाम(छिंद छिन्दे भिंद-भिंदे), मृत्यु (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), अतिकामम (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), रतिकामम (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), क्रोधं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), आग्निभयम (छिंद-छिन्देभिंद-भिंदे), सर्व शत्रु भयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्वोप्सर्गम(छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व विघ्नं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व भयं(छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्व राजभयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे), सर्वचोरभयं (छिंद-छिन्दे भिंद-भिंदे...

बारह भावना (राजा राणा छत्रपति) || BARAH BHAVNA ( Raja rana chatrapati)

|| बारह भावना ||  कविश्री भूध्ररदास (अनित्य भावना) राजा राणा छत्रपति, हाथिन के असवार | मरना सबको एक दिन, अपनी-अपनी बार ||१|| (अशरण भावना) दल-बल देवी-देवता, मात-पिता-परिवार | मरती-बिरिया जीव को, कोई न राखनहार ||२|| (संसार भावना) दाम-बिना निर्धन दु:खी, तृष्णावश धनवान | कहूँ न सुख संसार में, सब जग देख्यो छान ||३|| (एकत्व भावना) आप अकेला अवतरे, मरे अकेला होय | यों कबहूँ इस जीव को, साथी-सगा न कोय ||४|| (अन्यत्व भावना) जहाँ देह अपनी नहीं, तहाँ न अपना कोय | घर-संपति पर प्रगट ये, पर हैं परिजन लोय ||५|| (अशुचि भावना) दिपे चाम-चादर-मढ़ी, हाड़-पींजरा देह | भीतर या-सम जगत् में, अवर नहीं घिन-गेह ||६|| (आस्रव भावना) मोह-नींद के जोर, जगवासी घूमें सदा | कर्म-चोर चहुँ-ओर, सरवस लूटें सुध नहीं ||७|| (संवर भावना) सतगुरु देय जगाय, मोह-नींद जब उपशमे | तब कछु बने उपाय, कर्म-चोर आवत रुकें || (निर्जरा भावना) ज्ञान-दीप तप-तेल भर, घर शोधें भ्रम-छोर | या-विध बिन निकसे नहीं, पैठे पूरब-चोर ||८|| पंच-महाव्रत संचरण, समिति पंच-परकार | ...

छहढाला -श्री दौलतराम जी || Chah Dhala , Chahdhala

छहढाला | Chahdhala -----पहली ढाल----- तीन भुवन में सार, वीतराग विज्ञानता । शिवस्वरूप शिवकार, नमहुँ त्रियोग सम्हारिकैं॥ जे त्रिभुवन में जीव अनन्त, सुख चाहैं दु:खतैं भयवन्त । तातैं दु:खहारी सुखकार, कहैं सीख गुरु करुणा धार॥(1) ताहि सुनो भवि मन थिर आन, जो चाहो अपनो कल्यान। मोह-महामद पियो अनादि, भूल आपको भरमत वादि॥(2) तास भ्रमण की है बहु कथा, पै कछु कहूँ कही मुनि यथा। काल अनन्त निगोद मंझार, बीत्यो एकेन्द्री-तन धार॥(3) एक श्वास में अठदस बार, जन्म्यो मर्यो भर्यो दु:ख भार। निकसि भूमि-जल-पावकभयो,पवन-प्रत्येक वनस्पति थयो॥(4) दुर्लभ लहि ज्यों चिन्तामणि, त्यों पर्याय लही त्रसतणी। लट पिपीलि अलि आदि शरीर, धरिधरि मर्यो सही बहुपीर॥(5) कबहूँ पंचेन्द्रिय पशु भयो, मन बिन निपट अज्ञानी थयो। सिंहादिक सैनी ह्वै क्रूर, निबल-पशु हति खाये भूर॥(6) कबहूँ आप भयो बलहीन, सबलनि करि खायो अतिदीन। छेदन भेदन भूख पियास, भार वहन हिम आतप त्रास ॥(7) वध-बन्धन आदिक दु:ख घने, कोटि जीभतैं जात न भने । अति संक्लेश-भावतैं मर्यो, घोर श्वभ्र-सागर में पर्यो॥(8) तहाँ भूमि परसत दु:ख इसो, बिच्छू सहस डसै ...

BHAKTAMAR STOTRA MAHIMA / भक्तामर-स्तोत्र महिमा

पं. हीरालाल जैन ‘कौशल’ श्री भक्तामर का पाठ, करो नित प्रात, भक्ति मन लाई | सब संकट जायँ नशाई || जो ज्ञान-मान-मतवारे थे, मुनि मानतुङ्ग से हारे थे | चतुराई से उनने नृपति लिया बहकाई। सब संकट जायँ नशाई ||१|| मुनि जी को नृपति बुलाया था, सैनिक जा हुक्म सुनाया था | मुनि-वीतराग को आज्ञा नहीं सुहाई। सब संकट जायँ नशाई ||२|| उपसर्ग घोर तब आया था, बलपूर्वक पकड़ मंगाया था | हथकड़ी बेड़ियों से तन दिया बंधाई। सब संकट जायँ नशाई ||३|| मुनि कारागृह भिजवाये थे, अड़तालिस ताले लगाये थे | क्रोधित नृप बाहर पहरा दिया बिठाई। सब संकट जायँ नशाई ||४|| मुनि शांतभाव अपनाया था, श्री आदिनाथ को ध्याया था | हो ध्यान-मग्न ‘भक्तामर’ दिया बनाई। सब संकट जायँ नशाई ||५|| सब बंधन टूट गये मुनि के, ताले सब स्वयं खुले उनके | कारागृह से आ बाहर दिये दिखाई। सब संकट जायँ नशाई ||६|| राजा नत होकर आया था, अपराध क्षमा करवाया था | मुनि के चरणों में अनुपम-भक्ति दिखाई। सब संकट जायँ नशाई ||७|| जो पाठ भक्ति से करता है, नित ऋभष-चरण चित धरता है | जो ऋद्धि-मंत्र का विधिवत् जाप कराई। सब संकट...

भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी) || BHAKTAMAR STOTRA (HINDI

|| भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी) ||  कविश्री पं. हेमराज आदिपुरुष आदीश जिन, आदि सुविधि करतार | धरम-धुरंधर परमगुरु, नमूं आदि अवतार || (चौपाई छन्द) सुर-नत-मुकुट रतन-छवि करें, अंतर पाप-तिमिर सब हरें । जिनपद वंदूं मन वच काय, भव-जल-पतित उधरन-सहाय ।।१।। श्रुत-पारग इंद्रादिक देव, जाकी थुति कीनी कर सेव | शब्द मनोहर अरथ विशाल, तिन प्रभु की वरनूं गुन-माल ||२|| विबुध-वंद्य-पद मैं मति-हीन, हो निलज्ज थुति मनसा कीन | जल-प्रतिबिंब बुद्ध को गहे, शशिमंडल बालक ही चहे ||३|| गुन-समुद्र तुम गुन अविकार, कहत न सुर-गुरु पावें पार | प्रलय-पवन-उद्धत जल-जंतु, जलधि तिरे को भुज बलवंतु ||४|| सो मैं शक्ति-हीन थुति करूँ, भक्ति-भाव-वश कछु नहिं डरूँ | ज्यों मृगि निज-सुत पालन हेत, मृगपति सन्मुख जाय अचेत ||५|| मैं शठ सुधी-हँसन को धाम, मुझ तव भक्ति बुलावे राम | ज्यों पिक अंब-कली परभाव, मधु-ऋतु मधुर करे आराव ||६|| तुम जस जंपत जन छिन माँहिं, जनम-जनम के पाप नशाहिं | ज्यों रवि उगे फटे ततकाल, अलिवत् नील निशा-तम-जाल ||७|| तव प्रभाव तें कहूँ विचार, होसी यह थुति जन-मन-हार | ...